27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon 2024 : राजस्थान के करीब पहुंचा मानसून, प्री-मानसून बारिश ने चित्तौड़ में बरसाई राहत

Rajasthan Pre - Monsoon : प्रदेश में अब मानसून का इंतजार हो रहा है। लेकिन उससे पहले प्री मानसून की बारिश ने गुरुवार को चित्तौड़गढ़ में राहत बरसाई।

less than 1 minute read
Google source verification

चित्तौड़गढ़. प्रदेश में अब मानसून का इंतजार हो रहा है। लेकिन उससे पहले प्री मानसून की बारिश ने गुरुवार को चित्तौड़गढ़ में राहत बरसाई। गुरुवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे बारिश का दौर शुरू हुआ। पहली बार में करीब आधा घंटा बारिश हुई। इसके बाद दोपहर दो बजे तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में प्री-मानसून की रतार अब बढ़ जाएगी। इस दौरान राजस्थान के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। अभी कुछ जिलों में मौसम बदला हुआ है तो कई जिले अब भी तेज गर्मी व हीटवेव की चपेट में हैं। चित्तौडग़ढ़ में गुरुवार को सुबह से बादल छाए रहे और हवाएं चलती रहीं। इससे गर्मी से कुछ राहत जरूर रही। करीब साढ़े 11 बजे बारिश का दौर शुरू हुआ। करीब आधा घंटा बरसात हुई। इसके बाद दोपहर दो बजे तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी का दौर चलता रहा।

उमस ने किया परेशान

इस दौरान लोगों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन, बारिश के बाद खिली धूप ने उमस बढ़ा दी। लोग पसीने से तरबतर होते रहे। गुरुवार को अधिकतम तापामन 38 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : IAS अतहर बने पिता, इंस्टाग्राम के इस इमोशनल पोस्ट पर लोग बरसा रहे खूब प्यार