17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां तीन हजार से अधिक किसान साढ़े दस करोड़ के कर्जदार

प्रदेश में खरीफ सीजन में सहकारी बैंकों से ब्याज मुक्त कर्ज लेकर समय पर नहीं चुकाने वाले सैकड़ों किसान डिफाल्टर घोषित हो जाएंगे।

2 min read
Google source verification

चित्तौड़गढ़. प्रदेश में खरीफ सीजन में सहकारी बैंकों से ब्याज मुक्त कर्ज लेकर समय पर नहीं चुकाने वाले सैकड़ों किसान डिफाल्टर घोषित हो जाएंगे। एपेक्स बैंक (दी राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लि.) ने किसान डिफाल्टर घोषित ना हो, इसके लिए बकाया ऋण चुकाने की तिथि 30 जून तक बढ़ा दी है। प्रदेश में किसानों पर 635.02 करोड़ का फसली ऋण बकाया है। वहीं, चित्तौडग़ढ़ में 3377 किसानों पर 10.58 करोड़ का ऋण बकाया चल रहा है।

ये होगा फायदा

प्रदेश में 194872 किसान 31 मार्च तक खरीफ सीजन का बकाया लोन नहीं चुका पाए थे। इससे ये किसान नए ब्याजमुक्त लोन के लिए डिफॉल्टर हो गए थे। तिथि बढऩे से ये किसान सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। उन्हें ब्याज व दंडनीय ब्याज का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

सबसे ज्यादा बकाया इन जिलों के किसानों पर

समय पर लोन नहीं चुकाने वाले डिफाल्टर किसानों की सबसे ज्यादा संख्या में बाड़मेर, नागौर व जैसलमेर क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे पायदान पर हैं। वहीं, बकाया राशि के हिसाब से चित्तौडग़ढ़ प्रदेश में 13वें स्थान पर है। यहां 3377 किसानों पर 10.58 करोड़ रुपए का ऋण बकाया चल रहा है।

किसानों को फायदा

डिफाल्टर हुए किसानों को मूलधन व ब्याज राशि चुकानी थी। यह राशि चुकता होने के बाद ही किसानों को खरीफ का ब्याजमुक्त लोन मिलता। अब तिथि बढऩे से किसानों को केवल मूलधन ही चुकाना होगा।-अनिलेश पुरोहित, प्रबंध निदेशक, चित्तौड़गढ़ केन्द्रीय सहकारी बैंक

जिला किसान बकाया

बाड़मेर 68723 209.21

जैसलमेर 18321 92.34

जोधपुर 11054 59.94

नागौर 21737 56.72

बीकानेर 14691 30.12

जालौर 8954 25.81

संबंधित खबरें

अलवर 6448 21.18

भीलवाड़ा 4380 17.17

पाली 3091 12.64

झालावाड़ 4375 11.9

श्रीगंगानगर 3045 11.78

बांसवाड़ा 4000 10.98

चित्तौडग़ढ़ 3377 10.58

हनुमानगढ़ 2365 8.19

सीकर 1917 7.61

डूंगरपुर 3180 6.84

सवाईमाधोपुर2501 5.16

अजमेर 1886 5.14

उदयपुर 1660 5.08

भरतपुर 1785 4.8

झुंझुनूं 1131 3.66

जयपुर 1173 3.33

चूरू 1689 3.17

बारां 718 2.51

सिरोही 636 2.47

दौसा 851 2.38

कोटा 374 1.63

टोंक 504 1.56

बूंदी 308 1.11

यह भी पढ़ें : राजस्थान के बहुचर्चित भट्टी कांड में 10 महीने बाद आया बड़ा फैसला, 2 सगे भाई दोषी करार, 7 बरी

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग