Rajasthan News : राजस्थान में तत्कालीन प्रदेश सरकार ने 17 नए जिलों का गठन तो कर दिया लेकिन, शिक्षा विभाग के शाला दर्पण पोर्टल पर अभी तक 33 जिले ही प्रदर्शित हो रहे है। वैसे मौजूदा वक्त में राजस्थान में 50 जिले हैं। ऐसे में नए जिलों के तृतीय श्रेणी शिक्षकों की एसीपी एवं एमएसीपी की स्वीकृति में परेशानी आ रही है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने कार्यकाल के अंतिम बजट में राज्य में 17 नए जिलों की घोषणा की थी। इसके बाद जिला स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई। कई जिलों में जिला शिक्षा अधिकारियों के पद भी स्वीकृत कर दिए गए। अब तृतीय श्रेणी शिक्षकों को शाला दर्पण पर नए स्वीकृत जिलों के शिक्षकों की एसीपी एवं एमएसीपी की स्वीकृति मिलने में दिक्कत हो रही है।