5वीं बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय के प्रश्न-पत्र में पूछा कि बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से आप क्या समझते हैं। वायरल हुई उत्तर पुस्तिका में विद्यार्थी ने लिखा कि बीएलओ एक बीमारी का नाम है। एक अन्य विद्यार्थी ने लिखा कि बीएलओ से हम यह समझते हैं कि जो मर जाते है और उनकी अस्थियों को नदी में बहा देते हैं, बूथ लेवल अधिकारी उसे कहते हैं। इन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं को चैक कर रहे शिक्षकों ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिसके बाद से यह मामला चर्चा में है।