
Rajasthan BJP President CP Joshi Biography: राजस्थान भाजपा में बड़ा बदलाव किया गया है। चित्तौड़गढ़ सांसद सी पी जोशी को राजस्थान भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले जोशी भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके है और वर्तमान में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष थे। उनकी भाजपा में हुए प्रमोशन चित्तौड़गढ़ में हर्ष की लहर है।
छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले जोशी भदेसर पंचायत समिति में उपप्रधान रहे। उसके बाद वे भाजपा के जिलाध्यक्ष बने। जिलाध्यक्ष रहते हुए उन्हें पार्टी ने चित्तौड़गढ़ से सांसद का टिकट देकर चुनाव लड़ाया गया। इसके बाद फिर दूसरी बार भी पार्टी ने उन्हें चित्तौड़गढ़ से अपना प्रत्याशी बनाया। लगातार दो बार से वे चित्तौड़गढ़ के सांसद है। जोशी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से जहां चित्तौड़गढ़ में हर्ष की लहर है वहीं मेवाड़ की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है।
29 साल में छात्र संघ उपाध्यक्ष से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तक का सफर
नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने करीब 29 साल पहले छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक जीवन की शुरूआत की। राजनीति में एक-एक पायदान चढ़कर 47 साल की उम्र में वे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बना गए। सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी का जन्म 4 नवम्बर1975 को हुआ। वे वर्ष 1994-95 में एनएसयूआई से चित्तौड़गढ़ राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ उपाध्यक्ष बने। इसके बाद वे 1995-96 में एनएसयूआई से ही छात्र संघ अध्यक्ष बनें। इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थामा और वर्ष 2000 से 2005 तक जिला परिषद के सदस्य रहे। वहीं इसके बाद उन्होंने वर्ष 2005 में भदेसर पंचायत समिति का चुनाव लड़ा और जीत कर भदेसर के उपप्रधान बने। वर्ष 2010 तक उपप्रधान रहने के बाद उन्हें वर्ष 2014 में चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया और वे पहली बार सांसद चुने गए। इसके बाद वर्ष 2019 में दूसरी बार लगातार चित्तौड़गढ़के सांसद बने।
भाजपा संगठन में भी मिली जिम्मेदारियां
जोशी को संगठन में भी काफी जिम्मेदारियां मिली। वे भाजपा जिला संगठन में कई पदों पर रहे। उन्हें जिला भाजपा में जिला मंत्री एवं बाद में वर्ष 2010 में जोशी को चित्तौड़गढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। जिलाध्यक्ष रहते हुए वर्ष 2013 के विधानसभा चित्तौड़गढ़ जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर पार्टी को जीत दिलवाई। इसी का परिणाम था कि वर्ष 2014 में भाजपा ने इन्हें सांसद का उम्मीदवार चुना। इसके बाद ये सांसद रहते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भी बने जोशी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के दो बार सदस्य रहे। इसके बाद वे प्रदेश उपाध्यक्ष बनें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
राजनीतिक जीवन एक नजर में
1994-95 में छात्र संघ उपाध्यक्ष
1995–96 में छात्र संघ अध्यक्ष
2000-05 में जिला परिषद सदस्य
2005-10 में भदेसर उपप्रधान
2010 से 14 तक भाजपा जिलाध्यक्ष
2014 से वर्तमान तक सांसद
Published on:
23 Mar 2023 02:47 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्तौड़गढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
