4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election- जीत को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना ने दिया विवादित बयान, वीडियो वायरल

Rajasthan Election- निम्बाहेड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना का भी एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें आंजना स्वयं की जीत पक्की होने का दावा कर रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
cold response to online donation scheme of Rajasthan congress

cold response to online donation scheme of Rajasthan congress

चित्तौडग़ढ़। Rajasthan Election- निम्बाहेड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना का भी एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें आंजना स्वयं की जीत पक्की होने का दावा कर रहे हैं। वे 15 से 20 हजार वोट से हार होने पर एक पर दस के भाव देने की बात कह रहे हैं। यह बयान चार दिन पहले फलवा गांव में दिया गया।

वीडियो में आंजना लोगों से कहते हैं कि 15-20 हजार वोटों से हारूंगा, तो एक वोट का एक के दस के भाव में पैसे देने को तैयार हूं। कोई 100 रुपए देगा, तो उसे एक हजार रुपए और दस हजार रुपए देगा, तो उसे एक लाख रुपए दूंगा।

कट-पेस्ट किया वीडियो
जिन सत्ताधारियों ने पांच वर्ष सटोरियों का साथ दिया, मैं उनकी भाषा बोलकर बता रहा था। उन्होंने मेरा दुष्प्रचार करने के लिए इसे कट-पेस्ट वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
उदयलाल आंजना, कांग्रेस प्रत्याशी, निम्बाहेड़ा

बयान बता रहे कांग्रेस व प्रत्याशी की मानसिकता
एक पर दस के भाव देने जैसे बयान कांग्रेस व उसके प्रत्याशी की मानसिकता को बताते हैं। इससे लगता है कि सट्टे के व्यापारियों से तार जुड़े हुए हैं एवं निम्बाहेड़ा को खोखला कर रहे हैं।
रतनलाल गाडरी, भाजपा जिलाध्यक्ष, चित्तौडग़ढ़

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग