8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Accident: राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार परिवार को कुचला, 5 की मौके पर मौत

Rajasthan Road Accident: चित्तौड़गढ़-निंबाहेड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस दर्दनाक हादसे में 5 की मौके पर ही मौत हो गया। वहीं एक मासूम बालिका घायल हुई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 7 Aug 2024, 8:09 AM IST

Rajasthan Road Accident

Rajasthan Road Accident: चित्तौड़गढ़-निंबाहेड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भावलीय के पास मंगलवार देर रात्रि एक कंटेनर ने एक बाइक सवार परिवार को रौंद दिया, जिससे दंपत्ति सहित 5 जनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक मासूम बच्ची घायल हो गई है।

पुलिस ने कराई नाकाबंदी

घटना की सूचना मिलने पर चित्तौड़गढ़ के सदर थानाधिकारी संजय शर्मा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एंबुलेंस को भी बुलाया गया। बाइक सवार एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने कंटेनर की तलाश के लिए नाकाबंदी करवा दी है। बता दें कि बाइक पर एक दंपत्ति, 2 युवक, एक बालिका और एक साल का मासूम बच्चा सवार था। ये सभी लोग निंबाहेड़ा की तरफ जा रहे थे, तभी भावलिया पुलिस के पास ये दर्दनाक हादसा हो गया।

पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायल बालिका को इलाज के लिए निंबाहेड़ा अस्पताल पहुंचाया है। हादसे की सूचना पर एसडीएम विकास पंचोली जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं तहसीलदार गोपाल जीनगर भी मौके पर पहुंचे। शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। एक मृतक की पहचान सुरेश निवासी केसर पुरा थाना शंभूपुरा के रूप में हुई है। फिलहाल सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- एक ही घर से उठी एक साथ तीन अर्थियां, गमगीन माहौल में हर आंख नम