
चित्तौड़गढ़। राजस्थान में मौसम परिवर्तन के साथ ही दिन में तेज धूप और रात के तापमान में बढ़ोतरी के कारण गेंहू व जौ की फसल प्रभावित होने की आशंका गहरा गई है। ऐसे में किसान चिंतित है।
किसानों ने बताया कि इस समय गेहूं व जौ की फसल में बालियां निकल रही हैं और समय फसलों की वृद्धि का होता है। लेकिन, इस बार फरवरी में ही मौसम में आए परिवर्तन के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जिसका नुकसान फसलों को होने की आशंका है।
क्योंकि गेहूं व जौ की फसल को दिन में कम धूप व रात को औंस की अधिक जरूरत रहती है। लेकिन, इन दिनों दिन का तापमान 30 से 32 डिग्री सैल्सियस बना हुआ है। रात का तापमान भी 14 से 16 डिग्री सैल्सियस के बीच बना हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई है। जिसका सीधा असर गेहूं व जौ की फसल पर पड़ेगा।
इन दिनों गेहूं व जौ की अधिकतर फसल में बालियां निकल आई हैं। ऐसे में किसान भी बढ़ते तापमान के कारण चिंतित हैं। फसल वृद्धि में कोई समस्या नहीं हो। इसके लिए किसान सिंचाई करने में जुटे हैं। ताकि, गेहूं व जौ की फसल को बढ़ते तापमान से नुकसान नहीं हो।
गर्मी के कारण गेहूं व जौ के पौधों की लंबाई ठीक से नहीं बढ़ पाएगी। इसके साथ ही अगर तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती रही तो गेंहू व जौ के दाने हल्के बन सकते है। जिसका नुकसान किसानों को उठाना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें
Updated on:
27 Feb 2025 12:52 pm
Published on:
27 Feb 2025 12:52 pm
