4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूूरू में कोहरे का तांडव, एक पर एक 10 वाहन भिड़े, एक की मौत , कई घायल

करीब एक सप्ताह की तेज सर्दी के बाद रविवार रात पलटा मौसम का मिजाज कइयों को गंभीर जख्म दे गया। कोहरे के अटैक से सड़कों पर कफ्र्यू जैसी स्थिति बन गई
2 min read
Google source verification
sadulpur accident news

sadulpur accident

सादुलपुर.

करीब एक सप्ताह की तेज सर्दी के बाद रविवार रात पलटा मौसम का मिजाज कइयों को गंभीर जख्म दे गया। कोहरे के अटैक से सड़कों पर कफ्र्यू जैसी स्थिति बन गई। कस्बे व आस-पास के गांवों में सोमवार अलसुबह छाए घने कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 52 स्थित गांव इंदासर एवं श्योपुरा के बीच दस वाहन आपस में टकरा गए। हादसे एक ट्रक चालक की मौत हो गई। दुर्घटना में एक एंबुलेंस भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा एक ट्रक और एक निजी शिक्षण संस्थान की बस में हुई भिड़ंत में विद्यार्थी बाल-बाल बच गए। एक छात्रा को मामूली चोटें लगी हैं। दुर्घटना के कारण दो घंटे तक एक तरफा यातायात बंद-सा रहा।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना का मौका निरीक्षण किया एवं सड़क मार्ग खुलवाने की कार्रवाई की। मौके पर उपस्थित एडवोकेट वेदपाल ने बताया कि अलसुबह एक ट्रक चालक ने बे्रेक लगाए। पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे एक ट्रक चालक हरियाणा के गांव नीमड़ निवासी प्रवीण उम्र २६ वर्ष की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया। इसके अलावा हाइवे पर लगातार एक के बाद एक वाहन टकराता रहा। अनेक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जिनमें ट्रक, कार, ऐंबूलेंस, स्कूल बस आदि शामिल हैं। ऐसे करके दस वाहन टकरा गए। वहीं सांखू तिराहे पर एक जीप कोहरे के कारण डिवाइडर पर चढ़ गई तथा दुर्घटना होते-होते बच गई। सभी दुर्घटनाओं में एक ट्रक चालक की मौत व एक छात्रा के घायल होने के अलावा किसी को गंभीर चोटें लगीं। दोपहर 12 बजे बाद कोहरा हल्का हुआ तब लोगों ने राहत की सांस ली।

बीदासर. कस्बे में सोमवार सुबह गहरा कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण ठिठुरन बढ़ गई। सुबह 10 बजे तक कोहरे का असर रहा। कोहरे के साथ हवा सर्दी का असर तेज हो गया। कोहरे के चलते बाजार देर से खुले। वहीं मुख्य सड़क मार्गों घना कोहरा होने के कारण वाहन रेंगते हुए चले। वाहन चालकों को कोहरे के कारण दिन मे लाइट जलाकर धीमी गति से चलाना पड़ा।

कोहरे ने रोकी रफ्तार

साहवा. आसपास के गांवों में अल सुबह घना कोहरा छा गया जो देर तक बना रहा। कोहरा सुबह साढ़े चार बजे से छा गया। दिन उगने के बाद वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाई।


तारानगर. क्षेत्र में सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे से सर्दी का असर तेज रहने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा। वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। लोगों ने अलाव का सहारा लेकर सर्दी से बचाव किया। कोहरे के कारण भालेरी थाना क्षेत्र के गांव बुचावास के पास एक बस व टै्रक्टर में टक्कर हो गई। जिससे बस में सवार ६-७ सवारियों के चोटें आई।

अधिकतम तापमान गिरा, न्यूनतम बढ़ा

चूरू. क्षेत्रमें सोमवार को मौसम ने थोड़ी करवट ली। जहां दिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में घने कोहरे का असर रहा वहीं चूरूमें न्यनूतम तापामन एक डिग्री बढ़ गया तो अधिकतम पांच डिग्री नीेच उतर गया। सोमवार को अधिकतम ताप 21.3 डिग्री दर्ज किया गया जो रविवार के मुकाबले पांच डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम 5.2 डिग्री रहा। कई गांवों में घने कोहरे के कारण धूप देर से निकली। इस वजह से दिन भर ठिठुरन बनी रही। धुंध के कारण वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलानी पड़ी। चूरू प्रदेश का दूसरा सबसे सर्द रहा।प्रदेश में श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान २.७ डिग्री सेल्सियस रहा।