6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बालिका से बलात्कार का आरोपी थाने से फरार, फिर गिरफ्तार, पिता बोला-न्याय दिलाओ साहब

दस साल की बालिका से बलात्कार कर सिर पर पत्थर मारकर हत्या के प्रयास का आरोपी अकरम काजी मंगलवार शाम पुलिस थाने से भाग छूटा। पुलिस ने देर रात अकरम को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया...
2 min read
Google source verification

चूरू

image

Dinesh Saini

Feb 05, 2020

rape0-0.jpg

चूरू/सादुलपुर। दस साल की बालिका से बलात्कार कर सिर पर पत्थर मारकर हत्या के प्रयास का आरोपी अकरम काजी मंगलवार शाम पुलिस थाने से भाग छूटा। पुलिस ने देर रात अकरम को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार रात बालिका को घर पर अकेली देख अकरम ने उसे टॉफी देने के बहाने बुलाया और पास के खंडहर में ले गया। बलात्कार के बाद आरोपी बालिका को मृत समझकर पत्थरों के नीचे दबाकर भाग छूटा। बालिका को गंभीर हाल में उपचार के लिए चूरू रैफर किया गया है।

पिता बोला-न्याय दिलाओ साहब
पीडि़ता की बीमार मां के आंसू थम नहीं थम रहे। मजदूरी करने वाले उसके पिता ने कहा कि बेटी की हालत देखी नहीं जा रही। साहब मुझे न्याय दिलाओ।

वहीं इधर... रेप पीडि़ता नाबालिग ने दम तोड़ा
सीकर के कांवट कस्बे में बलात्कार के बाद अचेत हुई 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने मंगलवार शाम जयपुर के जेके लोन अस्पताल में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम बुधवार को होगा। पुलिस ने मंगलवार शाम आरोपी बसंत मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता की मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई है। इसी बीच 8 दिन से जयपुर के जेके लोन अस्पताल में जिंदगी और मौत जूझ रही पीडि़ता अपनी आपबीती किसी को नहीं बता पाई।

मासूम से ज्यादती, 7 साल सजा
जयपुर के सांगानेर इलाके में 8 साल की मासूम के साथ ज्यादती करने वाले को अदालत ने 7 वर्ष कठोर कारावास एवं 80 हजार रुपए जुर्माने की सजा दी है। 17 जून 2018 की रात बालिका के साथ ज्यादती करने वाले अभियुक्त को पोक्सो एक्ट मामलों की विशेष अदालत ने सजा सुनाई। अभियुक्त श्रीराम कॉलोनी में परचूनी की दुकान करता था। उसने बालिका को लालच देकर बुलाया था।

व्यापारी के मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज
जयपुर के ही सांगानेर में किराना व्यवसायी को किसी ने धमकी भरा मैसेज भेज कर बीस करोड़ रुपए मांगे हैं। बीस मैसेज आने के बाद व्यवसायी ने सांगानेर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि यह धमकी सिद्धार्थ नगर निवासी रोमी गोधा को मिली। वे सांगानेर पुलिया के पास किराने की दुकान करते हैं। उन्हें किसी ने वॉट्सऐप मैसेज कर धमकाया कि पहले तो बच गए लेकिन अब नहीं बच पाओगे। मैसेज में दो करोड़ रुपए तैयार रखने के लिए कहा। रुपए नहीं देने पर पीडि़त और उनके भाइयों को गोली मारने की धमकी दी। इस तरह के बीस मैसेज आए।