4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदेश भेजने के नाम पर 38 युवाओं से 14 लाख रुपए की ठगी

कस्बे के कई युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर एक बड़ी ठगी करने का मामला सामने आया है।
2 min read
Google source verification
churu news

विदेश भेजने के नाम पर 38 युवाओं से 14 लाख रुपए की ठगी

विदेश जाने के लिए एक बार दिल्ली जाकर लौटे
बीदासर. कस्बे के कई युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर एक बड़ी ठगी करने का मामला सामने आया है। इसमे बीदासर कस्बे के 38 युवाओं से 14 लाख रुपए की ठगी की गई है। पीडि़त युवाओं ने छह जनवरी को दिल्ली के थाना नेब सराय में लक्की टूर एण्ड ट्रेवल्स कंपनी के कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। ठगी के शिकार पीडि़त अकबर भुट्टा के अनुसार देवली रोड, खानपुरा नई दिल्ली स्थित लक्की टूर एण्ड ट्रेवल्स कंपनी के राज शर्मा, हैदर अली द्वारा कस्बे के लगभग तीन दर्जन से अधिक लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने के बहाने लाखों रुपए की ठगी की है। ठगी पीडि़तों के अनुसार उनके पास अक्टूबर माह में लक्की टूर एण्ड ट्रेवल्स कंपनी के मैनेजर हैदर अली का मोबाइल पर फ ोन आया जिसने अरब देश कुवैत में विभिन्न कार्यों हेतु नौकरी की वैकेंसी आने की बात कह कर नौकरियों के लिए प्रस्ताव रखा।

इंटरनेट से भेजे कागजात, टिकट निरस्त होने पर हुआ शक
इस पर पीडि़तों ने इनकी बातों के बहकावे में आकर इंटरनेट के माध्यम से अपने-अपने दस्तावेज भेजे तब कुछ दिन बाद लक्की टूर एण्ड ट्रेवल्स कंपनी के कार्यालय से फ ोन आया कि आपका सलेक्शन हो गया है। आगे की कार्यवाही के लिए आप हमारे कार्यालय में संपर्क कीजिए। 18 दिसम्बर को पीडि़तों ने टिकट जारी होने के विश्वास पर पूरा भुगतान कर दिया। जब पीडि़त 26 को रवाना होने जा रहे थे तब कंपनी से फ ोन आया कि यह टिकट कैंसिल हो गई है। अगली टिकट पांच जनवरी की बनेगी। दो जनवरी को इन सभी के द्वारा कंपनी के विभिन्न मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क करने पर सभी मोबाइल बंद मिले। इस पर युवाओं को आशंका हुई।

फोटी कॉपी कर नकली वीजा व एग्रीमेंट थमाया
जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि रंगीन फ ोटो कॉपी निकाल कर नकली वीजा, नकली एग्रीमेंट सभी को थमा दी गई थी। इस संबंध में पीडि़तों ने छह जनवरी को दिल्ली के थाना नेब सराय मे लक्की टूर एण्ड ट्रेवल्स कंपनी के मैनेजर व कर्मचारियों के खिलाफ धारा 420, 120बी, 406 व 34 तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने इस संबंध में लक्की टूर एण्ड ट्रेवल्स कंपनी के कर्मचारी राजाराम और एक युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।


यह हुए ठगी के शिकार
बीदासर निवासी ज्याउल हक, मो. शरीफ, मो. फ ारुख, सलीम, आरिफ, अजीज, शरीफ, नावेद, साजिद, सत्तार, इरफान, अलाउद्दीन, गुलाम रसूल, अकरम, सलीम, जावेद, मो. न्यूम, मजीद, अकबर, उमरदीन, रफ ीक, शौकत, जाफ र, वहीद, इमरान, सदाम, अजरुद्दीन, साजिद, मुकेश नाई, सुखालाल, टीकूसिंह, इदरीश, गोरुराम, श्रवण कुमार धोखाधड़ी के शिकार हुए।