5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सडक़ हादसों में दो की दर्दनाक मौत, तीन घायल

बाइक पर सवार होकर लधासर गांव निवासी 20 वर्षीय राजेश मेघवाल, 18 वर्षीय सुभाष नायक व 19 वर्षीय मनोज नायक जा रहे थे...
less than 1 minute read
Google source verification

चूरू

image

Dinesh Saini

Mar 21, 2019

injured

चूरू/रतनगढ़।

रतनगढ़ क्षेत्र में बुधवार को देर रात अलग-अलग हुए दो सडक़ हादसों में दो युवकों की मौत हो गई तथा दो जने गंभीर घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार संगम चौराहा के पास एक ही बाइक पर सवार होकर लधासर गांव निवासी 20 वर्षीय राजेश मेघवाल, 18 वर्षीय सुभाष नायक व 19 वर्षीय मनोज नायक जा रहे थे। इसी दौरान बाइक स्लिप हो गई, जिससे तीनों युवक गंभीर घायल हो गए। तीनों गंभीर घायलों को रतनगढ़ राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने सुभाष नायक को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दो युवकों को बीकानेर रेफर कर दिया। जिनमें से दूसरे युवक राजेश मेघवाल ने भी रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।

वहीं दूसरे सडक़ हादसे में बाइक स्लिप होने से वार्ड 30 निवासी 20 वर्षीय गोविन्द चांवरिया भी गंभीर घायल हो गया, उसे भी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे भी गंभीर हालत में रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची रतनगढ़ पुलिस ने घायलों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे की सूचना जैसे ही आम लोगों तक पहुंची तो चिकित्सालय में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में घायल 19 वर्षीय मनोज नायक का बीकानेर में उपचार जारी है।

वहीं दूसरी ओर मेहंदीपुर बालाजी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मेहंदीपुर बालाजी में पुलिस ने होली पर बड़ी कार्रवाई करते हुए धर्मशाला से हथियार के साथ 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संदिग्धों से एक 12 बोर बंदूक, एक पिस्टल व कार्बाइट बरामद भी बरामद की है। यह मामला उदयपुरा रोड स्थित शंकर सुवन धर्मशाला का बताया जा रहा है। मामले की जानकारी एसपी प्रहलादसिंह ने दी। प्राथमिक जानकारी में पुलिस व बदमाशों के बीच में मुठभेड़ होना बताया जा रहा है।