4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

22 बीटी सड़कों का शिलान्यास

चार करोड़ दो लाख की लागत से बनेंगी सड़कें
2 min read
Google source verification
MP RAHUL KASWAN news

churu photo

सादुलपुर.

सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि अवसरवादी एवं जाति-धर्म के नाम पर दूषित राजनीति करने वालों के मुकाबले उन्होंने शहर को विकसित करने लिए एक विकास मॉडल तैयार किया है। क्योंकि प्रजातंत्र की खूबसूरती के लिए विकास जरूरी है। सांसद मुख्य बाजार में घंटाघर के पास आयोजित सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चार करोड़ दो लाख की लागत से बनने वाली 22 बीटी सड़कों का शिलान्यास किया। सांसद ने कहा कि रेल सेवाओं का जिले में जितना विस्तार हुआ है, उतना राजस्थान में भी नहीं हुआ तथा आगामी 15 दिनों में दो और नई टे्रनों का विस्तार होगा। भाजपा नेता रामसिंह कस्वां ने कहा कि देश की आजादी के बाद 70 सालों में जितना बजट शहर में खर्च हुआ है, उतना बजट मात्र तीन साल में खर्च कर दिया गया है। इससे पता चलता है कि भाजपा सरकार देश व प्रदेश के विकास के लिए कितनी गंभीरता से काम कर रही है। वरिष्ठ नेता कस्वां ने नकारात्मक राजनीति करने वाले विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया। पालिकाध्यक्ष जगदीश बैरासरिया ने कहा कि करोड़ों की लागत से शहर में विकास कार्य करवाएं जा रहे हंै। उपेन्द्र पांडिया, मंगतूराम मोहता ने विचार व्यक्त किए। वक् ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रही विकास योजनाओं के बारे में उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के केन्द्र में शासन आने से विश्व में भारत का मान बढ़ा है। हर कोई देश भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है। देश में भाजपा की सरकारें जनहित में काम कर रही हैं। राजस्थान में भी नया विकास मॉडल खड़ा किया गया है। ठेकेदार यूनियन सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर अमरचंद कंदोई, गणेश लुहारीवाला, रफीक, प्रयागराज चंगोईवाला, पूर्णाराम नायक, सांवरमल भार्गव, मुमताज खां चौहान, सुनील बैरासरिया, मनोज पचार, अतुल लतीफ एवं अजय तांबाखेड़ी वाला एवं भाजपा पार्षदगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में नगर पालिका अधिशाषी प्रकाशचंद खीचड़ एवं कनिष्ठ अभियंता रतनसिंह का साफा सम्मान किया गया। संचालन शिक्षक अनिल शास्त्री ने किया।