25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू में प्रेमी युगल ने खेत में बनी पानी डिग्गी में कूदकर दी जान, परिजनों दर्ज करवाई थी गुमशुदगी

प्रेमी युगल ने एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में कूदकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से प्रेमी युगल के शवों को डिग्गी से बाहर निकलवा कर कस्बे के राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 15 Jul 2025, 4:07 PM IST

churu

सपना-मुकेश कुमार (फाइल फोटो) पत्रिका

सरदारशहर (चूरू)। भानीपुरा थाने के गांव रायपुरा की रोही में प्रेमी युगल ने एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में कूदकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से प्रेमी युगल के शवों को डिग्गी से बाहर निकलवा कर कस्बे के राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों के आने के बाद दोनों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।

भानीपुरा थाने के हैडकांस्टेबल प्रहलाद सिंह ने बताया कि रविवार को थाने में एक गुमशुदगी दर्ज हुई थी जिस पर पुलिस की ओर से कार्रवाई शुरू की गई। सोमवार सुबह सूचना मिली कि गांव रायपुरा के पास में एक खेत में बनी डिग्गी में दो शव पानी में तैर रहे हैं जिस पर मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया तो गांव रायपुरा के दोनों प्रेमी युगल ने पानी की डिग्गी में कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया।

दोनों मृतकों के परिजनों को मौके पर बुलाकर शवों की शिनाख्त गांव रायपुरा का मुकेश कुमार पुत्र सोहनराम मेघवाल व सपना पुत्री राजूराम वाल्मीकि के रूप में हुई। परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक मुकेश कुमार के पिता सोहनराम उर्फ पप्पूराम पुत्र हजारी राम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि रविवार को गांव से गायब हो गए थे।

हमारी ओर से भानीपुरा थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। सोमवार को पुलिस की ओर से सूचना मिली कि गांव के पास में गांव धाणसिया निवासी रामनिवास पांडिया के खेत में बनी पानी की डिग्गी में शव मिले हैं जिस पर कार्रवाई शुरू की गई।

बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग