20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्दनाक: बेटे के हाफ इयर सेलिब्रेशन के लिए केक लेने बाजार जा रही थी मां, बीच रास्ते में ट्रेलर की चपेट में आने हो गई मौत

सुखेर थाना क्षेत्र में अंबेरी पुलिया के निकट हुए हादसे में विवाहिता की मौत हो गई। उसने छह माह पहले ही बेटे को जन्म दिया था। बेटे के हाफ इयर सेलिब्रेशन की तैयारी के लिए छोटे भाई के साथ बाइक पर निकली थी।
less than 1 minute read
Google source verification
accident in udaipur

फोटो पत्रिका

उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र में अंबेरी पुलिया के निकट शनिवार दोपहर 3 बजे हुए हादसे में विवाहिता की मौत हो गई। उसने छह माह पहले ही बेटे को जन्म दिया था। बेटे के हाफ इयर सेलिब्रेशन की तैयारी के लिए छोटे भाई के साथ बाइक पर निकली थी। ट्रेलर की टक्कर से मेनार निवासी नेहा (24) पत्नी कुलदीप मेनारिया की मौत हो गई। नेहा का पीहर चीरवा में है। जनवरी में ही उसने बेटे को जन्म दिया था। इसी वजह से वह पीहर में रह रही थी। बेटे की उम्र 6 माह पूरी होने पर पीहर का परिवार जन्मदिन जैसे आयोजन की तैयारी कर रहा था।

इसी के लिए नेहा केक लेने छोटे भाई आर्यन के साथ बाइक पर बाजार जा रही थी। अंबेरी पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। परिचितों ने बताया कि नेहा के पिता नितिन मेनारिया और परिवार के अन्य सदस्य बाइक के पीछे ही कार में चल रहे थे। आंखों के सामने ही बेटी की मौत देख सभी आहत हो गए। हादसे के बाद चालक टैंकर छोडक़र भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव एमबी हॉस्पिटल के मुर्दाघर पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

दस दिन पहले ही था नेहा का जन्मदिन

परिचितों ने बताया कि नेहा की शादी ढाई साल पहले 15 फरवरी 2023 को हुई थी। दस दिन पहले यानि 2 जुलाई को ही नेहा का भी जन्मदिन था। पति कुलदीप मेनारिया माइनिंग इंजीनियर है। हादसे ने कुलदीप के परिवार को पूरी तरह से झकझोर दिया। कुलदीप की मां का निधन भी पिछले सालों में हो गया था, ऐसे में घर की जिम्मेदारी नेहा पर ही थी। हादसे की सूचना पर चीरवा और मेनार दोनों गांवों में माहौल गमगीन हो गया।