5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवामणी कर सालासर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी जीप पेड़ से टकराई

सालासर में बालाजी की धोक लगाकर लौट रहे श्रद्धालुओं की जीप सोमवार को मेगा हाइवे पर शहर से करीब तीन किमी दूर पेड़ से टकरा गई।
less than 1 minute read
Google source verification
churu news

सवामणी कर सालासर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी जीप पेड़ से टकराई

रतनगढ़. सालासर में बालाजी की धोक लगाकर लौट रहे श्रद्धालुओं की जीप सोमवार को मेगा हाइवे पर शहर से करीब तीन किमी दूर पेड़ से टकरा गई। हादसे में जीप में सवार एक ही परिवार के दो बच्चों व चार महिलाओं सहित 13 जनें घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक श्रीगंगानगर जिले के गांव लालगढ़ जाटान निवासी रामप्रताप दादरवाल(54) व आशाराम दादरवाल (67) अपने परिवार के साथ सालासर बालाजी के दर्शन कर वापस गांव लौट रहे थे। इस दौरान रतनगढ़ में मेगा हाईवे पर संकट मोचन बालाजी मंदिर के पास एक बाइक के कट मारने से जीप का संतुलन बिगड़ गया और जीप खेजड़ी के पेड़ से टकरा गई। हादसे में आशाराम (67), सावित्री (60), रामप्रताप (55), प्रेमकुमार (40), रेणु (35), हिमांशु (12), पंकज (12), शौर्य (03), खुशबू (06), राजकुमार (25), विमला (35), सुनीता (25), व चालक संत कुमार (45) घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बूलेंस से रतनगढ़ के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर घायल प्रेमकुमार(40) व रेणु (35) को उपचार के लिए बीकानेर रैफर कर दिया। बाकी का रतनगढ़ अस्पताल में उपचार चल रहा था। यहां दो और घायलों की हालत बिगडऩे पर उन्हें भी रैफर किया गया। घायल रामप्रताप ने बताया कि बेटे की जोधपुर डिस्कॉम में नौकरी लगने पर सवामणी करने सालासर गए थे।