4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक गांव ऐसा जहां, रोज हो रहा आर्थिक नुकसान

विद्युत समस्या को लेकर बिजरासर गांव के लोग पिछले एक वर्ष से विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हंै। कम वोल्टेज के कारण आए दिन कृषि कुओं की मोटरे जल रही हैं।
1 minute read
Google source verification
churu news

एक गांव ऐसा जहां, रोज हो रहा आर्थिक नुकसान

सरदारशहर. विद्युत समस्या को लेकर बिजरासर गांव के लोग पिछले एक वर्ष से विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हंै। कम वोल्टेज के कारण आए दिन कृषि कुओं की मोटरे जल रही हैं। जिसके कारण किसानों की फसले चौपट हो रही हैं। कम वोल्टेज के कारण पहले तो मोटरे चलती नहीं, यदि चल भी जाती है तो कुछ देर बाद जल जाती है जिसके कारण किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत समस्या को लेकर किसानों ने कई बार आंदोलन किए तथा कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दिया। फिर समस्या का निराकरण नहीं होने के कारण किसानों में भारी रोष है। किसानों ने बताया कि इस समस्या का पिछले एक साल से सामना कर रहे हैं। जिसके कारण फसले चौपट हो रही हैं। फसले चौपट होने के कारण भारी नुकसान हो रहा है। नुकसान की वजह से खेत पर लिया गया ऋण समय पर नहीं चुकाने पर ब्याज पर ब्याज बढ़ रहा है। इसके कारण इस इलाके के किसान कर्ज में डूबता जा रहा है। वहीं बैंक अधिकारी किसानों को ऋण जमा कराने के लिए नोटिस दे रहा है। किसानों ने बताया कि जब फसल नहीं हो रही है तो ऋण कैसे जमा करवाएं। किसानों ने बताया कि कई बार आंदोलन करने पर सरकार ने एक साल पहले जीएसएस बनाने की स्वीकृति जारी की। जीएसएस के लिए ग्रामीणों की ओर से भूमि भी उपलब्ध करा दी गई। फिर भी जीएसएस का निर्माण शुरू नहीं किया गया। जब तक जीएसएस बनकर तैयार नहीं होगा तब तक कम वोल्टेज की समस्या बरकारार रहेगी। आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को जीएसएस के आगे प्रदर्शन किया तथा सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र जीएसएस का कार्य पूरा नहीं किया गया तो ग्रामीण बड़ा आंदोलन करेंगे।