
एक ऐसा गांव जहां लिया शराब बंदी का संकल्प, आप भी देखें
सरदारशहर. ग्राम पंचायत शिमला के लोगों ने सोमवार को उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौपकर शराबबंदी की मांग की। उन्होंने ज्ञापन में लिखा कि ग्राम पंचायत के मतदाताओं ने यह लिखित में संकल्प लिया है कि पंचायत की सीमा में आगामी वित्त वर्ष 2019-20 से शराब की दुकान को सदा के लिए बंद की जाए। आबकारी नियमानुसार ग्राम पंचायत के मतदाताओं ने हस्ताक्षर कर निर्धारित कानूनी प्रक्रिया से चुनाव के माध्यम से शराब की दुकान बंद करवाकर पूरी पंचायत को शराब मुक्त बनाना चाहते हंै। इस अवसर पर ग्रामीणों ने 34 प्रतिशत मतदाताओं के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी को सौपकर तुरंत चुनाव प्रक्रिया को शुरू करने की मांग की। सरपंच उपेंद्रसिंह, छगनलाल शर्मा, जगदीश धन्नावंशी, मुंशी खां, रामकुमार, फूलाराम, अनिलकुमार, हनुमानप्रसाद उपस्थित थे।
देर रात तक खुले आम बिकती है शराब
सरदारशहर. भारतीय सामाजिक विकास संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष राज सोनी के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं की ओर से उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौपकर सब्जी मण्डी में स्थित शराब की दुकान देर रात तक शराब बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने ज्ञापन में लिखा कि इस शराब की दुकान में 8 बजे बाद खुलेआम शराब बेची जा रही है। जो नियमों का उल्लघंन है। दिन ढलने के बाद यहां पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। शराब का सेवन कर गुंडागर्दी की जाती है। जिससे लोगों को दूसरे रास्तों से जाना पड़ता है। इस शराब की दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई करें। इस अवसर पर नगर संयोजक हनुमानमल बोथरा, नगरध्यक्ष राहुल चांवरिया, पंकज सोनी, रमेश प्रजापत, बाबूलाल सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सरदारशहर. बन्धनाऊ गांव के लोगों ने सोमवार को उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर बन्धनाऊ गांव में शराबबंदी की मांग की है। ज्ञापन में लिखा कि शराब के कारण कई परिवार बर्बाद हो गए हंै। अराजकता बढ़ रही है। इसलिए गांव के लोगों ने गांव को शराब मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। आबकारी नियमों के अनुसार ग्राम पंचायत के 34 प्रतिशत मतदाताओं के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा गया। सत्यनारायण झाझडिय़ा, दौलतराम सारण, सरपंच गौरीशंकर सारण आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
Updated on:
12 Feb 2019 12:50 pm
Published on:
12 Feb 2019 12:50 pm
