4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन की चपेट में आई युवती, हुई दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

चूरू

image

Abdul Bari

Dec 14, 2018

चूरू/राजलदेसर
ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे जीआरपी रतनगढ एसएचओ चैनाराम चौधरी के मुताबिक राजलदेसर रेलवे गेट संख्या सी 201 व सी 202 के बीच शुक्रवार सायं करीब साढे चार बजे बीकानेर-रेवड़ी पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन करीब आधा घंटे तक घटना स्थल पर खड़ी रही।

चौधरी ने बताया कि युवती के पास मिले राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान रतनगढ के प्रमाण पत्र से युवती की पहचान गांव परसनेऊ निवासी शीला (18) पुत्री प्रभूराम मेघवाल के रूप में हुई। प्रमाण पत्र के पीछे लिखे मोबाइल नम्बरों से मृतका के परिजनों को सूचना दी गई।

सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतका के ताऊ चतराराम ने शिनाख्तगी के बाद बताया कि शीला के माता व पिता नहीं हैं। मृतका चार बहिनों व एक भाई में तीसरे नम्बर पर थी। माता-पिता की मौत के बाद सभी बच्चे उसके साथ ढाणी में ही रहते थे। मृतका बीइए तक पढी हुई थी। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मृतका सिलाई प्रशिक्षण का फार्म भरने की बात कहकर रतनगढ गई थी। शाम को रतनगढ से आते समय राजलदेसर में ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जीआरपी एसएचओ चौधरी ने बताया कि मृतका के ताऊ चतराराम की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव को राजलदेसर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।