4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रहे निर्जल, रखा व्रत, दान का चला दौर

जिले में मनाई निर्जला एकादशी
2 min read
Google source verification
churu nirjala ekadashi news

churu photo

चूरू.

निर्जला एकादशी पर शनिवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की चहल पहल शुरू हो गई। इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा की गई।महिलाओं ने जल से भरे घड़े, आम, खरबूजे, तरबूज व पंखी आदि सामान ठाकुरजी को अर्पित किए। मंदिरों में पूजा के बाद दान पुण्य का दौर दिनभर चला। शहर में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार, झारिया मोरी, श्रीराम मंदिर मार्केट, शास्त्री मार्केट, नई सड़क, सुभाष चौक आदि जगहों पर राहगीरों को शर्बत, नींबू पानी, शरबत व जूस पिलाया। इसी प्रकार पंखा सर्किल पर कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुश्ताक खान की ओर से राहगीरों को नींबू पानी व शरबत पिलाया गया। इसी प्रकार कलक्टे्रट के पास करणी गु्रप की ओर से राहगीरों को गन्ने का जूस पिलाया गया। झारिया मोरी के पास स्थित प्राचीन श्रीकृष्ण मंदिर में पुजारी प्रभुदयाल कुदाल की ओर से निर्जला एकादशी पर राहगीरों को नींबू की शिकंजी पिलाई गई। इस अवसर पर नया बस स्टैंड पर यात्रियों को शरबत पिलाया गया। सालासर. सालासर धाम में शनिवार को निर्जला एकादशी पर ढाका बाड़ी चौक में व्यापारियों ने राहगीरों को शरबत व गन्ने का रस पिलाया।

निर्जला एकादशी पर किया दान-पुण्य
राजलदेसर. कस्बे में जगह-जगह सामाजिक संस्थाओंं व व्यापारियों ने शीतल जल, शर्बत व नीबू पानी पिलाया। गायों को तरबूज व हरा चारा खिलाया। वरिष्ठजनों व महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर उपवास रखा।

गायों को गुड़ खिलाया
सरदारशहर. कामधेनू सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को निर्जला एकादशी पर गायों को गुड़ व चारा खिलाया। बोघेरा गांव में घायल गाय को गोशाला भेज उपचार करवाया। गांव आसपालसर में घायल गाय का कार्यकर्ताओं ने उपचार करवाया। इसी प्रकार चंग मित्र मण्डली की ओर से निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर के पास शबरबत पिलाया गया।

साहवा. कस्बे में निर्जला एकादशी पर बाजार में दुकानदारों ने राहगीरों को शरबत पिलाया व फल बांटे। वहीं गांव धीरवास बड़ा व भलाउ टीबा में युवाओं ने राहगीरों को शरबत पिलाया। शनिवार सुबह कस्बे के साहवा बाजार में बालाजी रेडीमेड चौक के दुकानदारों ने शरबत पिलाकर राहगीरों को फल बांटे।

तारानगर. रोडवेज बस स्टैण्ड पर महंत कमलदास के सान्निध्य में शरबत व ठंडा पेय पदार्थ पिलाया गया। इसी प्रकार पुलिस थाने के सामने, राधाकिशन मंदिर के पास, रेस्ट हाउस के पास, सुराणा मार्केट एवं मुख्य बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर शीतल पेय पिलाया व फल वितरित किए। गांव सात्यूं में नवयुवक मंडल की ओर से एवं ढाणी कुम्हारान गांव में लोगों को शरबत पिलाया। सारायण गांव में योगी सेना के कार्यकर्ताओं ने पेड़ों में पानी डाला।
सादुलपुर. रामबास के श्रीश्याम मंदिर के पास महंत रामकिशन अत्री के सान्निध्य में राहगीरों को शरबत पिलाया। जोशी औषधालय के पास समाजसेवी जोशी परिवार की ओर से राहगीरों को गन्ने का जूस पिलाया गया। मुख्य बाजार, गोगाजी मंदिर के पास, रेगरान मोहल्ला, महाराणा प्रताप चौक, पिलानी मोड़ पर भी शरबत और ठण्डा पानी पिलाया गया। भगेला में युवा मंडल कार्यकर्ताओं ने नरवासी रेलवे स्टेशन व गोठ्या रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का नीबू पानी पिलाया।
रतनगढ़. निर्जला एकादशी पर लोगों ने अनेक जगह स्टालें लगाकर राहगीरों को भीषण गर्मी में शर्बत पिलाकर पुण्य कमाया। कस्बे में खेमका कुएं, धानुका कुएं, मेहंदीपुर बालाजी, घंटाघर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर राहगीरों को शर्बत पिलाया गया। देवस्थान विभाग की सहायक आयुक्त दीपिका मेघवाल व राजस्थान रोडवेज सरदारशहर आगार की मुख्य प्रबंधक अनुपमा सारस्वत ने शरबत पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।