
आपणी पाठशाला को समसा ने लिया गोद, बच्चों को अब मिलेगा सरकारी पोषाहार व दूध
चूरू. पुलिस लाइन में एक पुलिसकर्मी के अथक प्रयास से झुग्गी-झोपडिय़ों में रहने वाले बच्चों के लिए शुरू की गई आपणी पाठशाला को शिक्षा विभाग ने समग्र शिक्षा अभियान (समसा) की योजना के तहत गोद ले लिया है। अब यहां के बच्चों को सरकारी पोषाहार व दूध भी प्रतिदिन मिलेगा। इसके अलावा बच्चों को पढ़ाने के लिए संविदा पर चार शिक्षक भी लगाए जाएंगे। उक्त शिक्षकों का मानदेय भी शिक्षा विभाग देगा। बच्चों को कापी व किताब भी शिक्षा विभाग देगा। समग्र शिक्षा अभियान कार्यक्रम के अधिकारी विजयपाल धुआं ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान इन बच्चों में दक्षता विकास करने के लिए चार वालेंटियर टीचर लगाएगा। इन बालकों के लिए आगे छह से नौ माह का शिविर लगाने की योजना है। इन बालकों को सरकारी विद्यालय की तरह पोषाहार व शिक्षण सामग्री मुफ्त मुहैया करवाई जाएगी। प्रधानाध्यापक अशोक शेखावत ने बताया कि आपणी पाठाशाला के १२१ बालकों का नामांकन राजकीय बालिका उप्रावि नवीन मेें किया गया है। अब इन बच्चों का नामांकन यहां रहेगा और उनकी पढ़ाई आपणी पाठशाला में होगी। स्कूल के संचालक पुलिसकर्मी धर्मवीर ने बताया कि इससे उनके ऊपर से काफी बोझ कम जाएगा। चूंकि बच्चों का नामांकन होने से वे सरकारी संस्थान से अध्ययन कर आगे बढ़ सकेंगे। इसके अलावा प्रतिदिन बच्चों के मिड-डे मील की ङ्क्षचता नहीं रहेगी। पाठशाला कें संचालन में पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों का काफी सहयोग रहा है। उनकी वजह से आज यहां सरकारी भवन में स्कूल चल रही है।
आज पिलाएंगे दूध
बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत शिक्षा से वंचित बालक-बालिकाओं को उनकी आयु के अनुरूप कक्षा की दक्षता प्राप्त करने हेतु पुलिस लाइन स्थित आपणी पाठशाला चूरू में झुग्गी झोंपड़ी के बालकों को सरकारी विद्यालय राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय नवीन चूरू से जोड़ दिया गया है। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक महेंद्रसिंह परिहार ने बताया कि इन बालकों को पहले तीन माह गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा समग्र शिक्षा अभियान के तहत १६ जनवरी को इन बालकों को आवश्यक शिक्षण सामग्री प्रतिदिन दूध पिलाने और पोषाहार की सुविधा से जोड़ा जाएगा। प्रधानाध्यापक अशोक शेखावत, समसा जेडीआर महेंद्र चौधरी, पीओ विजयपाल धुआं, एडीपीसी महेंद्रसिंह परिहार, जिला शिक्षा अधिकारी संपतराम बुधवार को दूध पिलाकर भोजन सामग्री वितरित करेंगे।
Published on:
16 Jan 2019 01:29 pm
