5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्ची का बलात्कार कर शव दफनाने वालों को करो गिरफ्तार

सेन समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन देकर टोंक जिले में एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या करने के आरोपियों गिरफ्तार करवाकर उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की है।
2 min read
Google source verification
churu news

बच्ची का बलात्कार कर शव दफनाने वालों को करो गिरफ्तार

तारानगर. सेन समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन देकर टोंक जिले में एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या करने के आरोपियों गिरफ्तार करवाकर उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की है। ज्ञापन में समाज के लोगों ने बताया कि १२ जनवरी २०१९ को टोंक जिले की निवाई तहसील के गांव सैदरिया में सेन समाज की एक ६ वर्षीय नाबालिग बच्ची का बलात्कार व उसकी हत्या कर शव को दफना दिया था। जातिगत प्रभाव व राजनीतिक रसूख के चलते मामले में नामजद आरोपी आशाराम गुर्जर व अन्य लोग खुले आम घूम रहे हैं और पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी पीडि़त परिवार को धमकी देकर मामले का रफा-दफा करने का भी दबाव बना रहे हंै। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से प्रदेश के सेन समाज में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। सेन समाज के लोगों ने नाबालिग बच्ची के हत्यारे आरोपियों को गिरफ्तार करवाकर उन्हें कड़ी सजा देकर पीडि़त को न्याय दिलवाने की मुख्यमंत्री से मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संजय पंवार, रमेशचन्द्र भाटी, राजकुमार भाटी, हनुमान चौहान, संतलाल टाक, भादरमल, संजय टाक, कैलाश टोकसिया, पंकज भाटी, बाबूलाल भाटी, राजकुमार चौहान, नरेन्द्र, प्रेमकुमार आदि शामिल थे।
राजलदेसर. श्री सेन चेतना मंच समिति के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम का उप तहसील कार्यालय में ज्ञापन दिया। लोगों ने टोंक जिले के निवाई तहसीलन के गांव सैदरिया निवासी छह वर्षीय अंकिता का १२ जनवरी को बलात्कार करने के बाद हत्या कर शव को जमीन में गाड़ देने के नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। ज्ञापन में लिखा है कि गांव सैदिया गुर्जर समाज बहुल्य होने के कारण समाज का अधिक प्रभाव है। इसके कारण पीडि़त पक्ष परिवार का घर से बाहर निकलना दुभर है। पीडि़त पक्ष को सुरक्षा के साथ ही सरकारी सहायता उपलब्ध करवाई जाए। ज्ञापन में लिखा है कि दुष्कर्म व हत्या कर शव गाडऩे के प्रकरण में दोषी व्यक्तियों के खिलाफ जांच करवा दोषी को सजा दिलवाई जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी है कि प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो सेन समाज सर्व समाज के साथ मिलकर तहसील, जिला व प्रदेश स्त्तर पर आंदोलन कर ***** जाम करेगा। ज्ञापन में देने वालों में समिति जिलाध्यक्ष विकास तंवर, नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल नाई, मनोज मारू, पारसमल मारू, रामदेव सेन, रामगोपाल मारू, विकास नाई, हितेश सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।
सुजानगढ़. सेन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बलात्कार कर हत्या करने के आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। दिलीप मोयल ने बताया कि एसडीएम कार्यालय के सामने समाज के लोगों ने निवाई तहसील के सेदरिया गांव की छह वर्षीय मासूम बच्ची से जघन्य अपराध करने के आरोपी को फांसी की सजा की मांग की। रतनलाल सेन ने बताया कि बलात्कार के बाद हत्या कर शव को जमीन में गाड दिया। ज्ञापन देने वालों में विनोद गोठडिय़ा, महावीर , आनंद सेन, बजरंग, जगदीश चायल, छोटू मोयल, पवन जाखड़, कन्हैयालाल, अंकित, सतीश, मनोहरलाल मोयल, अनिल डूंखवाल, नोरतनमल, विपिन व संजय डूंखवाल आदि शामिल थे।