4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू
संकल्प रैली: गहलोत ने शाह पर कसा तंज- कहा, बेटेे की छोटी सी कंम्पनी चन्द महीनों में हुई 80 करोड़ की- देखें वीडियो रिपोर्ट
Play video

संकल्प रैली: गहलोत ने शाह पर कसा तंज- कहा, बेटेे की छोटी सी कंम्पनी चन्द महीनों में हुई 80 करोड़ की- देखें वीडियो रिपोर्ट

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

चूरू

image

rohit sharma

Aug 29, 2018

चूरू

राजस्थान में चल रहे विधानसभा चुनाव के सियासी दंगल की तैयारियों के चलते हुए, पार्टियां प्रदेश में वोटबैंक मजबूत करने की कवायद में चुनाव अभियान निकाल रही है। प्रदेश में एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान गौरव यात्रा का चुनावी शंखनाद राजसमंद के चारभुजानाथ मंदिर से किया था वहीं कांग्रेस भी मंदिर की दौड़ में शामिल होकर संकल्प रैली की शुरुआत चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर से की थी।

प्रदेश में हाल ही में शुरू हुई कांग्रेस की संकल्प रैली मंगलवार को चूरू पहुंची। संकल्प रैली में कांग्रेस महासचिव और पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, सह प्रभारी विवेक बंसल, सीपी जोशी, मोहन प्रकाश और अशोक चांदना समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल रहे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट एवं राजस्थान के सह प्रभारी अविनाश पांडे नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का स्वागत किया। इस मौके पर रैली गहलोत ने शाह पर तंज कसा और कहा कि उनके बेटेे की छोटी सी कंम्पनी चन्द महीनों में हुई 80 करोड़ों की हो गई हैै।