
churu photo
लाडनूं.
डा. भीमराव अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी की ओर से रविवार को कस्बे में स्थित मेघवाल भवन में तहसील स्तरीय अनुसूचित जाति व जनजाति के विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। समारोह में मुख्य अथिति राज्य मानवाधिकार आयोग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डा. रवि मेहरड़ा ने कहा कि शिक्षा का तभी महत्व है जब हम इसको अपने जीवन में ग्रहण करते हुए अपने परिवार, समाज व देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने कहा कि समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। बस जरुरत है उनको तराशकर आगे लाने की। अध्यक्षता कर रहे डा. भीमराव अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रादेशिक परिवहन अधिकारी डा. भजनलाल रोहलन ने कहा कि सभी समाजबंधु एकजुट रहें। बच्चों को अधिकाधिक शिक्षा व संस्कार दें।
विशिष्ट अतिथि सानिवि के विशेषाधिकारी बीएल भाटी ने कहा शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। समाज के युवा उच्च शिक्षा ग्रहण कर समाज व देश का नाम रोशन करें। अधीक्षण अभियंता आरडी बुनकर ने कहा कि सकारात्मक सोच से ही जीवन में सफलता मिलती है। डा. एसके मोहनपुरिया ने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित किए जाने से उनका मनोबल बढ़ता है। उन्होंने सामाजिक कुरीतियां त्यागने का आह्वान किया।नेमीचंद लोहिया ने शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही। नीरज कुमार तुनगरिया भी बतौर अतिथि मंचस्थ अतिथि थे। इस मौके पर अतिथियों ने समाज की कक्षा 10 व 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों व राजकीय सेवा में चयनित युवाओं सहित 160 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। तहसील अध्यक्ष बजरंग जलोया, उपाध्यक्ष मदनलाल पटवारी, रामसिंह रेगर, ईश्वर मेघवाल, सुरेश खींची, भोमराज नायक, फूलचन्द मालकसर, सिद्धार्थ कलाल, ज्ञानाराम मेहरड़ा, विनोद परिहार, अंकित सूर्या, फूलचन्द बाकलिया, हनुमान राम मेघवाल, नानूराम नायक, मुकेश आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन बुधाराम गर्वा ने किया। समारोह में चांदमल चिंडालिया, चंद्राराम मेहरा, पार्षद छोटाराम परिहार, पार्षद शिवकरण रेगर, रामूराम मेघवाल व रामस्वरूप जनागल आदि मौजूद थे।
Published on:
02 Jul 2018 03:37 pm
