6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों के लिए खुश खबरी, सरकार नहीं बढाएगी बिजली का बिल

विधान सभा के उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी व नागौर जिला प्रमुख अनिता चौधरी ने शनिवार को सालासर पहुंचकर बालाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। यहां पहुंचने पर पुजारी परिवार व ग्रामीणों ने दोनों का स्वागत किया।
less than 1 minute read
Google source verification
churu news

किसानों के लिए खुश खबरी, सरकार नहीं बढाएगी बिजली का बिल

सालासर. विधान सभा के उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी व नागौर जिला प्रमुख अनिता चौधरी ने शनिवार को सालासर पहुंचकर बालाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। यहां पहुंचने पर पुजारी परिवार व ग्रामीणों ने दोनों का स्वागत किया। इससे पहले प्रधान गणेश ढाका के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधान के निवास पर उप मुख्य सचेतक व जिला प्रमुख का स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से वार्ता करते हुए उप मुख्य सचेतक ने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में किसानों का बिजली बिल नहीं बढ़ाया जाएगा। बेरोजगारी भत्ते के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। उन्होंने मंदिर में धोक लगाकर बालाजी से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत मिलने, प्रदेश की उन्नित, युवाओं व किसानों की खुशहाली की मन्नौती मांगी। उन्होंने उप मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी किए जाने पर पार्टीआलाकमान का आभार जताया।इस मौके पर हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष यशोदा नंदन पुजारी, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, सूरजाराम ढाका, मांगीलाल ढाका, अनाराम ढाका, दिनेश ढाका, चरणसिंह, बालचंद प्रजापत, किशन पुजारी, विद्याधर बेनीवाल, गणेश पुजारी, बबलू पुजारी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।