5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू के केंद्रीय विद्यालय में उतरा राजे का हेलीकॉप्टर, पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मनमुटाव को लेकर कही ये बात

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

चूरू

image

Nidhi Mishra

Apr 18, 2019

BJP party workers united to win Modi once again- former CM Raje

BJP party workers united to win Modi once again- former CM Raje

चूरू। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ( Former CM Vasundhara Raje ) का हेलीकॉप्टर गुरूवार को चूरू के केंद्रीय विद्यालय में उतरा। दरअसल राजे श्रीगंगानगर ( Sri Ganganagar Lok Sabha Constituency ) में निहालचंद मेघवाल का पर्चा बनवाने जा रही थीं। इस बीच उनके हेलीकॉप्टर में फ्यूल भरवाने की दरकार थी, इसलिए उसे चूरू हेलीपैड पर उतारना पड़ा। इस दौरान पूर्व सीएम पत्रकारों से भी मुखातिब हुईं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मनमुटाव की खबरों को लेकर किए गए सवाल पर विस्तार से जवाब दिए।


नहीं कोई मनमुटाव
पूर्व मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 11:15 बजे केंद्रीय विद्यालय के मैदान में उतरा। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में कोई मनमुटाव नहीं है। सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। भाजपा का कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ लगा हुआ है और उन्होंने यह तय कर लिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही बनाना है। इसलिए प्रदेश में हम शानदार जीत हासिल करेंगे। कार्यकर्ताओं के मनमुटाव की बात को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बोली कि कार्यकर्ताओं में कोई दूरी नहीं है। सब एक हैं। किसी प्रकार का मनमुटाव नहीं है। पार्टी अब एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी।