5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी. सतीश बोले रूठों को मनाएं, कांग्रेस के दुष्प्रचार का दें जवाब
Play video

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी. सतीश बोले रूठों को मनाएं, कांग्रेस के दुष्प्रचार का दें जवाब

रूठों को मनाएं, कांग्रेस के दुष्प्रचार का दें जवाब बैठक में नहीं आए राज्य मंत्री राजकुमार रिणवा
Google source verification

चूरू. भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी. सतीश ने शुक्रवार को चूरू के आसेरी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता व पदाधिकारी पार्टी से रूठे कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मनाएं और उनकी बात सुनें। साथ ही कांग्रेस के दुष्प्रचार का मुहतोड़ जवाब दें। सोशल मीडिया का समुचित एवं व्यावहारिक उपयोग कर कांग्रेस की ओर से आमजन को भ्रमित करने के लिए किए जा रहे दुष्प्रचार का विरोध करें।
वी. सतीश ने शक्ति केन्द्र प्रमुखों, सरपंचों एवं विधानसभा द्वारा चुनाव प्रबंधन समूहों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के 33 दिन शेष हंै। इस अवधि में नवमतदाता, केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों का सम्मेलन एवं बाइक रैली, दिपावली स्नेह मिलन आयोजित कर मतदाओं को जागरूक करें। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे के प्रमुखों एवं संतों व क्षेत्र के पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क करें। उन्होंने सामूहिक बैठक के बाद विधानसभा वाइज शक्ति केन्द्रों की अलग से भी बैठक ली।

नहीं आए रिणवा

भाजपा की इस महत्वपूर्ण बैठक में देवस्थान राज्य मंत्री राजकुमार रिणवा की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही।

६० प्रतिशत को किया लाभान्वित

पंचायत राजमंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि प्रदेश के कुल मतदाताओं में से 6 0 प्रतिशत मतदाता केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। कार्यकर्ता नव मतदाता एवं योजनाओं से लाभान्वित लोगों के पास जाकर पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें। सांसद राहुल कस्वां ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर शक्ति के साथ चुनाव अभियान से जुटने का आह्वान किया।

ये थे उपस्थित

सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ओम सारस्वत, नगर परिषद सभापति विजय शर्मा, उप सभापति अनवर थीम, विक्रमसिंह कोटवाद, भाजपा नेता चन्द्राराम गुरी, धर्मवीर पुजारी, नगर अध्यक्ष धनराज सैनी, दौलत तंवर, पंकज गुप्ता, सुरेश सारस्वत, सीताराम लुगरिया, दीनदयाल सैनी, सुशील लाटा, जाकिर खां, आईटी सेल के रमेश शर्मा, सुरेश प्रजापत, पराक्रम सिंह राठौड़, अमजद तुगलक, जिला मीडिया प्रभारी सुमन कुमार पारीक के अलावा जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन हेमसिंह शेखावत ने किया।

विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रहे मौजूद

बैठक में सभी विधानसभा क्षेत्र वाइज लगाए गए प्रभारी भी मौजूद रहे। रेणु शर्मा, सुनीता दूगल, वीरकुमार यादव, कमल गुप्ता, मंदीप मलिक, अमित यादव, कैप्टन भूपेन्द्र व वीरेन्द्र कुमार को जिले में विधानसभा वाइज प्रभारी लगाया गया है।

कार्यकर्ताओं की बात सुनें

भाजपा नेता रामसिंह कस्वां ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बाते सुनी जाएं। उन्हे नजरंदाज नहीं किया जाए नहीं तो वे मुख मोड़ लेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वासुदेव चावला ने कहा कि चुनाव को लेकर यह बहुत ही अच्छी बैठक हुई है। जिले में पार्टी फिर से झंडा फहराएगी। सुजानगढ़ विधायक खेमाराम मेघवाल, तारानगर विधायक जयनारायण पूनिया, जिला प्रमुख हरलाल सहारण, भाजपानेता अशोक पींचा ने विचार व्यक्त किए।