5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस-पिकअप भिड़ंत: एसआई की परीक्षा देकर लौट रहे युवा की इस तरह हुई दर्दनाक मौत

https://www.patrika.com/churu-news/
less than 1 minute read
Google source verification

चूरू

image

Abdul Bari

Oct 08, 2018

accident

बस व पिकअप भिड़ंत: एसआई की परीक्षा देकर लौट रहे युवा की इस तरह हुई दर्दनाक मौत

चूरु/सरदारशहर.

भानीपुरा थाने से कुछ ही दूरी पर मेगा हाइवे पर रविवार देर रात रोडवेज बस व पिकअप की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज बस में सवार दौसा जिले के गांव निहालपुरा निवासी अमरसिंह गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एम्बुलेंस 108 के माध्यम से कस्बे के राजकीय अस्पताल लाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पिकअप में लगे एंगल की चपेट में आया..
मामले में भानीपुरा पुलिस ने पहचान के दस्तावेज के आधार पर परिजनों को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक अमरसिंह रविवार को हनुमानगढ में एसआई की परीक्षा देकर रोडवेज में सवार होकर अपने गांव जा रहा था। भानीपुरा गांव के पास पिकअप से भिड़ंत हो गई। अमरसिंह चालक के पीछे वाली सीट पर बैठा था, भिड़ंत के बाद पिकअप में लगे एंगल की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राजकीय अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामला दर्ज, जांच शुरू
सोमवार को पुलिस ने मृतक के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। अमरसिंह के दो लड़की व दो लड़के हैं। अमरसिंह सेना में नौकरी करने के बाद एसआई की परीक्षा देने हनुमानगढ आया था। एएसआई बजरंगलाल ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।