4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस में महिला से छेड़छाड़ कर रहा था युवक, बस कंडक्टर ने भी दिया साथ तो उत्तेजित घरवालों ने कर डाला ये काम

महिला ने बताया कि वह सूरत से रतनगढ़ आ रही थी तो रास्ते में बस में एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की...
2 min read
Google source verification

चूरू

image

Dinesh Saini

May 21, 2019

churu

चूरू/रतनगढ़।

सूरत से रतनगढ़ होकर सरदारशहर जा रही एक निजी बस में सवार महिला ने मंगलवार को बस के परिचालक महेश जाट व उसके साथी छोटू के विरूद्ध छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि वह सूरत से रतनगढ़ आ रही थी तो रास्ते में बस में एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाया तो कण्डक्टर महेश जाट दौडकऱ आया और उसने उक्त युवक को छोटू नाम लेकर आवाज लगाई तथा स्वयं भी छेड़छाड़ की। पुलिस ने भानीधोरा के पास रहने वाली उक्त विवाहित महिला की रिपोर्ट पर सम्बन्धित धारा में मामला दर्ज कर लिया और इसकी जांच उप निरीक्षक सुरतानसिंह करेंगे।

दूसरी ओर बस रतनगढ़ पहुंचने से पहले ही महिला ने अपने घरवालों को फोन कर दिया। जिससे उसके घर वाले बस के सामने मेगा हाई-वे पर पहुंच गए तथा गुस्से में रजवाड़ी लिखी उक्त निजी बस के सीसे तोड़ दिए। यह नजारा देखकर उक्त दोनों युवक बस छोडकऱ भाग गए। सीआई हरजिन्दरसिंह मय स्टाफ मौके पर पहुंचे तथा स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बस को थाने लाकर खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंचे उक्त वार्ड के पार्षद जयप्रकाश चोटिया, रामवीरसिंह राइका वगैरह ने गुस्साए युवकों को समझाया तब जाकर वे वापस लौटे।

वहीं सीकर के धोद कस्बे के भुहाना निवासी चचेरे भाई को बदमाशों द्वारा निर्वस्त्र कर गुप्तांगों में चोट पहुंचाने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। घटना को लेकर पीडि़त कर्मवीर सिंह कुड़ी और अविनाश ने आज धोद थाने में मामला दर्ज कराया है। जिसमें आरोप है कि 17 मई को जब वह दोनों एक शादी से लौट रहे थे, तो इस दौरान बीच रास्ते में ही दुगोली निवासी संदीप नेहरा और उसके कुछ साथियों ने उन्हें अगवा कर लिया और जीप में बिठाकर जबरन भांवती तलाई के पास ले गए। जहां पहले से मौजूद कुछ बदमाशों के साथ उन्होंने दोनों को निर्वस्त्र कर उनके साथ जमकर मारपीट की। जेब से 3800 रुपए निकालकर गुप्तांगों पर भी चोट मारी। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया और पुलिस में शिकायत करने पर उसे वायरल करने की धमकी भी दी।