4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस पर फायरिंग कर भागे तस्करों को दबोचा, हथियार व डोडापोस्त जब्त

गिरफ्तार एक आरोपी नोहर थाने का हिस्ट्रीशीटर
2 min read
Google source verification
churu photo

churu photi

चूरू. भानीपुरा थाने के गांव बिल्यूं व देवासर के बीच नाकाबंदी कर रहे पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर भागे डोडा पोस्त तस्करों को पुलिसकर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में कारतूस व हथियार मिले हैं। एक जीप भी जप्त की है। आरोपियों में एक पंजाब का है। पुलिस उप अधीक्षक भंवरलाल ने बताया कि आईजी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ व हथियार की रोकथाम के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत पुलिस की एक टीम थानाधिकारी राजीव रॉयल के नेतृत्व में अमरासर में नाकाबंदी की वही दूसरी टीम हैडकांस्टेबल रणजीतसिंह के नेतृत्व में बिल्यू व देवासर गांव के बीच नाकाबंदी की। बिल्यू में रणजीतसिंह, रामचन्द्र व प्रमोद कुमार ने सामने से आ रही स्कार्पियों जीप को रोकने का इसारा किया तो गाड़ी में बैठे तीन जनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। तीनों जवानों ने हिम्मत नहीं हारी और स्कार्पियों में बैठे तीन में से दो को दबोच लिया तथा तीसरा भागने में सफल रहा। हैड कांस्टेबल सिंह ने थानाधिकारी राजीव रॉयल को सूचना दी। रॉयल अपनी टीम के साथ बिल्यू व देवासर गांव के बीच पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा नोहर निवासी अमरसिंह जाट व शंकरसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया।

दो १२ बोर बंदूव, एक पिस्तौल सहित ५६ कारतूस जब्त

उनके पास से स्कार्पियो जिसमें 50 किलो डोडापोस्त, 12 बोर की दो अवैध बन्दूके, 12 बोर के 41 कारतूस बरामद किया। इसके पश्चात फरार तीसरा आरोपी ऐलनाबाद के गांव पोहड़का निवासी मक्खनसिंह जटसिख का पीछाकर गिरफ्तार कर लिया तथा उसके पास से देसी पिस्तौल 32 बोर , मैग्जीन सहित 15 राउंड बरामद किया। कार्रवाई में हैडकांस्टेबल रणजीतसिंह, रामचन्द्र व प्रमोद की सराहनीय योगदान रहा। इस अभियान में हैडकांस्टेल सुभाषचन्द्र, हेमराज, सुल्तान, बलवीर, संदीप आदि भी शामिल थे। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू की। गिरफ्तार अमरसिंह जाट नोहर थाने का हिस्ट्रीसीटर है। जिसके ऊपर कई मामले चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें

हाइवे गश्त के तीन पुलिसकर्मी निलंबित

रतनगढ़. ट्रक चालकों से अवैध चौथ वसूली के मामले में गुरुवार को एसपी राम मूर्ति जोशी ने गुरुवार को हाइवे पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
गौरतलब है कि ३१ अगस्त व एक सितंबर की दरमियानी रात को हाइवे पुलिस की ओर से ट्रक चालकों से चौथ वसूली किए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो के मुताबिक हाइवे पुलिस टीम के पुलिसकर्मियों ने ३१-०१ की दरमियानी रात को हनुमानगढ़ से आ रहे एक ट्रक चालक से पैसे वसूलने के लिए जोर आजमाइस की थी। ट्रक वालों में से किसी ने उक्त घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस वीडियो में दिखाया गया था कि रतनगढ़ हाइवे पुलिसकर्मियों ने उक्त ट्रक चालक को डरा धमका कर उससे पैसे वसूल किए थे। उक्त वीडियो एसपी के पास पहुचा तो उन्होंने हैड कांस्टेबल मुमताज अली, कांस्टेबल रामप्रताप व कांस्टेबल रूपाराम को निलंबित कर दिया।