4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से चली चूरू-लुधियाना ट्रेन

सांसद दिखाई ट्रेन को हरी झंडी
2 min read
Google source verification
rail news

churu photo

चूरू.

लुधियाना-हिसार-लुधियाना सवारी ट्रेन को रविवार से चूरू तक कर दिया गया है। इससे जिले के लोग अब लुधियान तक सहजता से यात्रा कर सकेंगे। रविवार सुबह चूरू रेलवे स्टेशन पर सांसद राहुल कस्वां हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। उत्तर-पश्चिमी रेलवे बीकानेर मंडल के वरिष्ठ प्रबंधक (वाणिज्य) के मुताबिक रेल विभाग की ओर से लुधियाना-हिसार-लुधियाना पैसेंजर गाड़ी को चूरू तक बढ़ा दिया गया है। गाड़ी संख्या ५४६०४ को लुधियाना से तथा गाड़ी संख्या ५४६०५ को चूरू-लुधियाना तक किया गया है। चूरू से लुधियाना के लिए सुबह पांच बजकर २० मिनट पर चलने वाली ट्रेन संख्या ५४६०५ दोपहर २.१५ बजे लुधियाना पहुंचेगी। वहीं दूसरी ओर से ट्रेन संख्या ५४६०४ लुधियाना से दोपहर २.३५ बजे रवाना होकर रात ११.२० बजे चूरू पहुंचेगी। चूरू से चलने वाली ट्रेन आसलू, सिरसला, दूधवाखारा, हडिय़ाल, डोकवा, सादुलपुर, लासेरी, झूंपा, सिवानी, नलोई, बड़वा व चिड़ौद होते हुए लुधियाना जाएगी। इस ट्रेन के चलने से चूरू जिले के लोगों को लाभ होगा। उन लोगों की लंबे समय से चूरू से लुधियाना के लिए ट्रेन चलाने की मांग थी।

हरिद्वार तक स्थाई ट्रेन चलाने की मांग

रतनगढ़. भाजपा ने बीकानेर से हरिद्वार तक चलने वाली ट्रेन को स्थाई करने की मांग की है। नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश सीमार ने बीकानेर स्थित मण्डल रेल प्रबन्धक को भेजे पत्र में बताया कि बीकानेर से हरिद्वार तक चलने वाली ट्रेन संख्या ०४७३५ व ०४७३६ को २९ जून से बंद कर दिया गया है। इससे बीकानेर, डूंगरगढ़, रतनगढ़ व चूरू के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरिद्वार से आमजन की धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है। अत: इस ट्रेन को स्थाई रूप से अथवा सप्ताह में कम से कम तीन बार चलाया जाए। ट्रेन को स्थाई रूप से चलाने के लिए छह वर्ष से लगातार मांग की जा रही है। पत्र पर देहात अध्यक्ष अर्जुनङ्क्षसह, युवा मोर्चा अध्यक्ष पप्पू कड़वासरा, मालीराम सारस्वत, गोपाल पारीक, मनोज हारित आदि के हस्ताक्षर हैं।