6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Churu News: पत्नी की मौत की खबर सह ना सका, 3 घंटे बाद ही पति ने दी जान

Churu News : पत्नी की ट्रेन हादसे में मौत की खबर वह सह नहीं सका। तीन घंटे बाद ही दूसरी ट्रेन के आगे कूदकर पति ने भी जान दे दी। शुक्रवार को हुए दर्दनाक वाकिए के बाद कस्बे के वार्ड 23 में माहौल गमगीन रहा।

less than 1 minute read
Google source verification

चूरू

image

kamlesh sharma

Jul 19, 2024

राजलदेसर (चूरू)। पत्नी की ट्रेन हादसे में मौत की खबर वह सह नहीं सका। तीन घंटे बाद ही दूसरी ट्रेन के आगे कूदकर पति ने भी जान दे दी। शुक्रवार को हुए दर्दनाक वाकिए के बाद कस्बे के वार्ड 23 में माहौल गमगीन रहा। संतोषदेवी (45) की शुक्रवार सुबह करीब दस बजे बीकानेर से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर उसका पति बाबूलाल व परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे।

जीआरपी पुलिस की टीम रतनगढ़ से मौके पर पहुंची। शव को अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच बाबूलाल वहां से चला गया। दोपहर करीब एक बजे घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर बाबूलाल ने पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। लोगों ने बताया कि संतोषदेवी मानसिक रूप से बीमार थी। उसे आंखों से भी कम दिखाई देता था। माना जा रहा है कि यार्ड के आगे पटरी पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गई।

यह भी पढ़ें : घर के बाहर सोए युवक की धारदार हथियार से हत्या, चल रहा था प्रेम प्रसंग

हादसे के बाद प्रयागराज ट्रेन तो निकल गई, लेकिन रतनगढ़ की ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन को आधा घंटा ट्रेक पर रोका गया। जीआरपी रतनगढ़ सब इंस्पेक्टर भगवानसिंह ने बताया कि दम्पती के पुत्र राजेश रेगर ने रिपोर्ट दी कि उसकी मां लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी। वह शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे घर से निकली थी। रेलवे लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पति-पत्नी के शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिए गए।