8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तिहरा हत्याकांड : चेहरे पर नहीं शिकन…हत्यारा बोला…मजा आता था, पढ़ें पूरा मामला

इलाके का गांव भैंसली। तीन हत्याओं और रहस्यमयी आग के खुलासे के बाद यहां के लोग स्तब्ध है। वे समझ नहीं पा रहे है कि गांव के भूपसिंह पूनिया ने ऐसा क्यों किया। तीन हत्याओं का कारण महज चरित्र पर शक तो नहीं हो सकता।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 28 Mar 2024, 2:53 PM IST

Churu Triple Murder case latest update

सादुलपुर। इलाके का गांव भैसली। तीन हत्याओं और रहस्यमयी आग के खुलासे के बाद यहां के लोग स्तब्ध है। वे समझ नहीं पा रहे है कि गांव के भूपसिंह पूनिया ने ऐसा क्यों किया। तीन हत्याओं का कारण महज चरित्र पर शक तो नहीं हो सकता। अगर ऐसा है तो उसने वृद्ध दादी और दो मासूम बेटों का कत्ल क्यों किया। पुलिस की जांच के चलते गांव के लोग खुलकर तो नहीं बोल रहे हैं, लेकिन बुधवार का दिन गुटों में चर्चा में बीता। ग्रामीणों का कहना है कि भूप सिंह के कर्जा होने की बात तो उनके सामने आई थी, लेकिन पति-पत्नी के बीच कभी कोई बड़ा झगड़ा ग्रामीणों ने नहीं देखा।

पत्नी और दादा की हत्या का भी किया था प्रयास

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी भूपसिंह ने अपनी पत्नी मेनका और दादा हरिसिंह की भी हत्या का प्रयास किया था। पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि भूप सिंह ने पत्नी मेनका को लस्सी में और दादा हरिसिंह को दूध में जहर मिलाकर पिलाने का प्रयास किया था, लेकिन दोनों ने ही जहर को नहीं पिया। ऐसे में वह इनकी हत्या करने में कामयाब नहीं हो सका।

मां की हत्या का नहीं किया प्रयास

दादी, बेटों की हत्या, दादा व पत्नी की हत्या का प्रयास करने वाला भूप सिंह अपनी मां से प्यार करता है। उसने अपनी मां संतोष की हत्या की योजना नहीं बनाई। भूप सिंह ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शुरू से ही शक करता था। पिछले दिनों तबीयत खराब होने पर सात दिन तक वह घर में ही रहा। उस दौरान उसे शक हुआ कि उसकी पत्नी वीडियो कॉल पर किसी से बात करती है। इस बात का महज उसे शक ही था। उसने अपनी आंख से कुछ नहीं देखा।

यह भी पढ़ें : रहस्यमयी आग ने उगली दादी और दो पोतों की मौत की कहानी, सच जानकर पुलिस भी हैरान

चेहरे पर नहीं शिकन...हत्यारा बोला...मजा आता था

हत्या की तीन वारदात को अंजाम देने वाले भूप सिंह के चेहरे पर कोई शिकन नहीं है। वह थाने में पूछताछ के दौरान पुलिस के सवालों के बिंदास जवाब दे रहा है। उसे इस बात का भी कोई मलाल नहीं है कि उसने अपने ही हाथों से अपने दो बच्चों और दादी को मार डाला। पूछताछ के दौरान उसने कहा कि जब वह सोडियम से आग लगाता और गांव के लोग दहशत के चलते उसे बुझाते और पहरा देते तो उसे मजा आता था।

गांव के लोग चाहते हैं मिले कड़ी सजा

गांव के लोगों का कहना है कि भूप सिंह का बड़ा पुत्र 8 वर्ष का था। ऐसे में पत्नी के चरित्र पर शक की बात गले नहीं उतर रही है। ग्रामीणों के अनुसार भूपसिह और उसकी पत्नी के बीच कभी कोई लड़ाई झगड़ा या तकरार नहीं हुई। ना ही कभी किसी बात को लेकर गांव में पंचायत हुई। अचानक पत्नी के चरित्र पर शक कर तथा अपने दो पुत्रों को स्वयं का नहीं मानकर हत्या कर देना समाज मे रहने लायक व्यक्ति का काम नहीं है। ऐसे अपराधी को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

बेटी का क्या था कसूर

पूर्व सरपंच सुमेर सिह पूनिया ने बताया कि भूपसिह की पत्नी मेनका के पिता का कहना है कि उसकी बेटी का क्या कसूर था। दो मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद उसकी बेटी पर भी लांछन लगा दिया। उसकी बेटी का परिवार और जीवन ही उजड़ गया। कैसे क्या करूं कल्पना से ही बाहर की बात हो गई। कभी सपने में भी नही सोचा था कि उसकी बेटी को यह दिन देखने पड़ेंगे।

आर ए सी जवानों को हटाया
भेसली में रहस्यमयी आग ओर दादी तथा दो मासूमों की हत्या का पर्दाफाश होने के बाद भूप सिंह के मकान पर तैनात आरएसी तथा पुलिस के जवानों को हटा दिया गया है। थाना अधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि मामले का पर्दाफाश होने के बाद तैनात जवानों को मकान से हटा दिया गया है।