5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी पर गरजे गहलोत, कहा- राजीव गांधी कंप्यूटर नहीं लाते तो ये संभव नहीं होता

गहलोत ने कहा कि देश में 76 साल में जो विकास हुआ है, वो कांगे्रस की देन है...
2 min read
Google source verification

चूरू

image

Dinesh Saini

Apr 19, 2019

ashok gehlot

चूरू/बीकानेर।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) ने कहा कि जो व्यक्ति खिलाफ में हैं, उनके विरुद्ध नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) की टीमें सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रही हैं। आप परवाह मत करो। सोशल मीडिया के भ्रम में मत आओ। गहलोत गुरुवार को चूरू में कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में सभा कर रहे थे। गहलोत ने कहा कि देश में 76 साल में जो विकास हुआ है, वो कांगे्रस की देन है। मोदी कहते हैं 70 साल में क्या हुआ है। राजीव गांधी कंप्यूटर लेकर नहीं आते तो ये संभव नहीं होता।

ये भी बोले गहलोत
- जनता जान गई है कि ये झूठे जुमले बोलते हैं। पूरे देश में कोई गांव विकसित नहीं हो पाया।
- पांच साल बिजली की दरें नहीं बढ़ेंगी
- मोदी के विदेशों में सम्मान पर कहा कि ऐसा सम्मान 40 साल पहले पूर्व पीएम इन्दिरा गांधी, को भी मिलता था। लेकिन उन्होंने कभी राजनीति नहीं की।


पायलट ने भी लगाए आरोप
प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ( Sachin Pilot ) ने कहा कि अब नई सरकार बनेगी। नए प्रधानमंत्री आपके बीच में होंगे। मोदी सरकार से सवाल पूछने वालों को देशद्रोही बोला जाता है। भाजपा से सहमत नहीं हो तो आपको राष्ट्रद्रोही बोला जाता है। कांग्रेस हर धर्म-मजहब को मानने वाली पार्टी है।

किराए के लोगों से भाजपा लगवा रही नारे
कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि भाजपा किराये के लोग भेजकर कांग्रेस की सभाओं में नारे लगवा रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि भाजपा ऐसा कर कांग्रेस के खिलाफ झूठा माहौल बनाना चाहती है। उन्होंने जनता से किए कोई भी वादे पूरे नहीं किए हैं।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ( Vasundhara Raje ) ने कहा कि हमारे राज में कभी भी धन की कमी नहीं रही, लेकिन कांग्रेस आते ही खजाना खाली होने की बात कह रही है। कांग्रेस ने 55 साल के राज में गरीबी खत्म नहीं की। अब जरूरतमंद परिवारों के खाते में 72 हजार रुपए की आर्थिक मदद देकर गरीबी पर स्ट्राइक का सब्जबाग दिखा रही है, यह सिर्फ भ्रमित करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि चार महीने पहले कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को संपूर्ण कर्जा माफी और साढ़े तीन हजार रुपए बेरोजगारी भत्ते का जुमला चलाया था, लेकिन अब तक पात्र लोगों को कुछ नहीं मिला है।