4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू
चूरू में सीएम राजे की गौरव यात्रा के दौरान क्या रहा खास और किस तरह सामने आई पार्टी की अंतर्कलह – देखें वीडियो रिपोर्ट
Play video

चूरू में सीएम राजे की गौरव यात्रा के दौरान क्या रहा खास और किस तरह सामने आई पार्टी की अंतर्कलह – देखें वीडियो रिपोर्ट

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

चूरू

image

rohit sharma

Sep 10, 2018

चूरू/सादुलपुर
राजस्थान गौरव यात्रा के तहत चूरू पहुंचीं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का पारम्परिक तरीके से स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए राजे ने कहा कि राजस्थान के इतिहास में पहली बार पेट्रोल डीजल पर 4 प्रतिशत वेट कम किया है। पहली बार प्रति लीटर करीब ढाई रुपए कम हुए हैं। जिससे प्रदेश के हर तबके को राहत मिली है। जबकि भारतबंद का असफल प्रयास करने वाली कांग्रेस के समय प्रदेश में पेट्रोल की किमतों में 56 और डीजल की किमत में 60 प्रतिशत की बढोतरी हुई थी। जिसका सीधा असर प्रदेश की जनता पर पड़ा था। हमने जनता की स्थिति सुधारने के लिए ये राहत का कदम उठाया है।

सादुलपुर में 20 हजार करोड़ का बनेगा बांध
मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि सादुलपुर की जनता को इस सरकार ने बहुत बड़ी सौगात दी है। चूरू, झुंझुनूं, सीकर के लिए यमुना पानी लाने की कवायाद सरकार की ओर से तेज कर दी गई है। डीपीआर बनकर तैयार कर हो गई और केन्द्र सरकार ने इस योजना पर कार्य शुरू कर दिया है। यमुना का पानी लाने के लिए 20 हजार करोड़ रुपए का बांध सादुलपुर के गोठया बड़ी में बनाया जाएगा। पंजाब के ताजवाल हैड से पाइप लाइन के जरिए पानी सादुलपुर पहुंचेगा और क्षेत्र के ३७ हजार हैक्टेयर में किसान इस पानी से सिंचाई कर सकेंगे।

मंच पर नहीं आए राठौड़
एक बार फिर भाजपा की आपसी अन्तर्कलह खुलकर भी सामने आ चुकी है। पंचायत राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ सादुलपुर जरूर पहुंचे। उन्होंन हैलीपेड पर सीएम राजे का स्वागत किया। लेकिन वे सभा स्थल पर मंच पर नहीं आए। जिसकी क्षेत्र में काफी चर्चा भी रही। राठौड़ यहां किसी कार्यकर्ता के आवाज पर ही रहे। इसके बाद वे तारानगर के लिए रवाना हो गए।