scriptराजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा के लिए CM वसुंधरा राजे ने किया बड़ा एेलान, प्रदेश में जल्द महिलाओं के लिए लाया जाएगा ये महत्वपूर्ण बिल | Cm Vasundhara Raje Big Announcement For Women Safety in Rajasthan | Patrika News

राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा के लिए CM वसुंधरा राजे ने किया बड़ा एेलान, प्रदेश में जल्द महिलाओं के लिए लाया जाएगा ये महत्वपूर्ण बिल

locationचुरूPublished: Sep 10, 2018 06:51:21 pm

Submitted by:

rohit sharma

www.patrika.com/rajasthan-news/

चूरू।

चूरू के सादुलपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने गौरव यात्रा के दौरान सादुलपुर में जनसंबोधन करते हुए कहा कि राजस्थान के इतिहास में पहली बार पेट्रोल डीजल पर 4 प्रतिशत वेट कम किया है। पहली बार प्रति लीटर करीब ढाई रुपए कम हुए हैं। जिससे प्रदेश के हर तबके को राहत मिली है। जबकि भारतबंद का असफल प्रयास करने वाली कांग्रेस के समय प्रदेश में पेट्रोल की किमतों में 56 और डिजल की किमत में 60 प्रतिशत की बढोतरी हुई थी। जिसका सीधा असर प्रदेश की जनता पर पड़ा था। हमने जनता की स्थिति सुधारने के लिए ये राहत का कदम उठाया है।
राजे ने कहा कि कांग्रेस नाटकबाजों वाली पार्टी है। दस साल तक प्रदेश में सरकार रहने के बावजूद उन्होंने विधानसभा में एक शब्द भी प्रदेश की जनता के हित के लिए नहीं बोले। अब वे भाजपा पर आरोप लगाकर जनता को गुमराह करना चाहते हैं लेकिन प्रदेश की जनता इनका नाटक समझ चुकी है।
CM राजे सोमवार को सादुलपुर के राजकीय उमावि खेल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित कर रही थीं। राजे की गौरव यात्रा सुबह 11 बजे पहुंचने वाली थी लेकिन करीब चार घंटे देरी से पहुंची। उन्होंने पूरे भाषण में सरकार की योजनाओं का गुणगान किया। राजे ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा का बीड़ा सरकार ने उठाया था। उस पर वे खरा भी उतरी हैं। अब हम शीघ्र ही ऐसा बिल लेकर आने वाले हैं जो बहन-बेटी के साथ दुष्कर्म करेगा। उसके गले में फंदा होगा।
राजे ने कहा कि सरकार ने किसानों का भी पूरा खयाल रखा है। खराबे के लिए सरकार ने ३ हजार करोड़ रुपए नुकसान और मुआवजे के रूप में किसानों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में हर वर्ग का ध्यान रखा है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मंच पर हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष कमला कस्वा ने चुनरी ओढ़ाई। पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

सादुलपुर में 20 हजार करोड़ का बनेगा बांध

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि सादुलपुर की जनता को इस सरकार ने बहुत बड़ी सौगात दी है। चूरू, झुंझुनूं, सीकर के लिए यमुना पानी लाने की कवायाद सरकार की ओर से तेज कर दी गई है। डीपीआर बनकर तैयार कर हो गई और केन्द्र सरकार ने इस योजना पर कार्य शुरू कर दिया है। यमुना का पानी लाने के लिए 20 हजार करोड़ रुपए का बांध सादुलपुर के गोठया बड़ी में बनाया जाएगा। पंजाब के ताजवाल हैड से पाइप लाइन के जरिए पानी सादुलपुर पहुंचेगा और क्षेत्र के 37 हजार हैक्टेयर में किसान इस पानी से सिंचाई कर सकेंगे। मंच पर नहीं आए राठौड़ एक बार फिर भाजपा की आपसी अन्तर्कलह खुलकर भी सामने आ चुकी है।
पंचायत राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ सादुलपुर जरूर पहुंचे। उन्होंन हैलीपेड पर सीएम राजे का स्वागत किया। लेकिन वे सभा स्थल पर मंच पर नहीं आए। जिसकी क्षेत्र में काफी चर्चा भी रही। राठौड़ यहां किसी कार्यकर्ता के आवाज पर ही रहे। इसके बाद वे तारानगर के लिए रवाना हो गए। भाजपा करेगी बुंगी परियोजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि बुंगी-राजगढ़ परियोजना का कार्य भाजपा के शासन में ही शुरू हुआ था। लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आते ही इसे रोक दिया। लेकिन जनता जान चुकी है। भाजपा की सरकार प्रदेश में बनेगी और फिर भाजपा ही इस परियोजना का उद्घाटन करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो