6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस जुटी लोकसभा चुनाव की तैयारी में, दावेदारों पर कर रहे मंथन

विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद अब लोकसभा चुनाव के लिए भी तैयारियां परवान पर है। कांग्रेस ने बैठकें लेकर अभी से कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया जा रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
churu news

कांग्रेस जुटी लोकसभा चुनाव की तैयारी में, दावेदारों पर कर रहे मंथन

चूरू/बीदासर. विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद अब लोकसभा चुनाव के लिए भी तैयारियां परवान पर है। कांग्रेस ने बैठकें लेकर अभी से कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया जा रहा है। बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं से क्षेत्रों का फीडबैक लिया जा रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री आवास पर चूरू जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर सांसद की टिकट किसको देनी है। इस पर विचार किया गया। विधायकों और पदाधिकारियों से इस संबंध में राय भी ली गई है। इसी कड़ी में बीदासर में लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की नगर अध्यक्ष जेठाराम यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। सुजानगढ़ शहर ब्लॉक अध्यक्ष सविता राठी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी चुनाव को लेकर १८ वर्ष के मतदाताओं के नाम बूथ पर बीएलओ के पास मतदाता सूची में जुड़वाएं। वार्ड में कोई भी नाम जुडऩे से वंचित न रहे। कार्यकर्ता अपने-अपने वार्डों में युवा मतदाताओं के नाम बूथ तक ले जाकर जुड़वाएं। बैठक में पालिका उपाध्यक्ष जवाहर सिंह राठौड़, पार्षद मेहराज उल हसन छींपा, पार्षद गोपाल गुर्जर, रामपाल पांडिया, पवन कुमार पारीक, नन्दलाल छापोला, कटार सिंह जाखड़, पवन मोसलपुरिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में पार्टी किसी भी कार्यकर्ता को टिकट दे सभी को संगठित होकर प्रत्याशी को जिताने का कार्य करना है। बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता नेमाराम जाखड़, देहात उपाध्यक्ष भागीरथ गुरु, जीवण दर्जी, बाबूलाल किलानिया, अमीर हसन टेलर, सलीम बल्खी उपस्थित थे।