5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करंट ने ली युवक व गाय की जान

रतनगढ़ व बीदासर में हुआ हादसा
2 min read
Google source verification
churu hadsa news

churu photo

रतनगढ़.

कस्बे में वार्ड 34 स्थित पंडितपुर में शुक्रवार शाम करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक पंडितपुर क्षेत्र निवासी पंकज (22) पुत्र राजेश शर्मा अपने घर में लगी पानी की मोटर चला रहा था। बटन दबाते की मोटर में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से पंकज बेहोश हो गया। परिजन उसे बेहोशी की हालत में राजकीय सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पंकज ने इसी वर्षपिलानी से बीटेक किया था। पंकज अपने पिता सहित तीन भाइयों में इकलौता बेटा व तीनों भाइयों की नौ बेटियों का इकलौता भाई था।

करंट से गोधन की मौत

बीदासर. कस्बे के पुराना बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी के सामने गुरुवार रात रिमझिम बरसात के दौरान एलटी लाइन की डीपी में कंरट आने से गाय की मौत हो गई। वहीं दड़ीबा पॉवर हॉउस के पास रात में एक वाहन की टक्कर से विद्युत पोल टूट गया। इससे कई वार्डों की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। नया पोल लगाने के बाद १५ घंटे बाद विद्युत सप्लाई सुचारू हुई।

कीटनाशक पीने से व्यक्ति की मौैत

तारानगर. कस्बे में दवा की जगह कीटनाशक पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक गांव रामपुरा हाल तारानगर निवासी अमरसिंह जाट लंबे समय से बीमार चल रहा था। गुरुवार शाम अमर सिंह ने दवा की जगह कीटनाशक पी लिया। हिसार के अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह अमरसिंह की मौत हो गई।

आरोपियों को भेजा जेल

सादुलपुर. गांव ढाणी हरियाणा में 15 दिन पहले रात को एक युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसीप सुरेशचन्द जागिड़ ने बताया कि युवती से सामुहिक दुष्कर्म करने के आरोप में सुमेरसिंह कुम्हार (44) निवासी हरियाणा की ढाणी व पीएचसी कंपाउंडर ओम प्रकाश (24) निवासी रामपुरा मटोरिया हनुमानगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों के जेल भेज दिया गय।