5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

है भगवान श्मशान भूमि में डाल रहे मृत पशु

करणसर गांव के सटे अनुसूचित जाति के लोगों की श्मशान भूमि पर मृत पशु डालने से समाज के लोगों में भारी आक्रोश है।
2 min read
Google source verification
churu news

है भगवान श्मशान भूमि में डाल रहे मृत पशु

सरदारशहर. करणसर गांव के सटे अनुसूचित जाति के लोगों की श्मशान भूमि पर मृत पशु डालने से समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। बस्ती के पास ही समाज की श्मशान भूमि है। यहां पर गांव के कुछ शक्तिशाली लोग जबरदस्ती मृत पशु डाल रहे हैं। मना करने पर मारने पर उतारू हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास श्मशान भूमि पर मृत पशुओं को डाला जा रहा है। इसके कारण यहां आस-पास रहने वाले लोगों का जीना दुश्वार है। दुर्गन्ध के कारण लोगों का हाल बेहाल है। गन्दगी के कारण आस-पास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ा है। इसके कारण लोग स्वास्थ्य केन्द्र के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। आए दिन इन घरों में कोई न कोई बीमार हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के निराकरण के लिए कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। इसके कारण ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। सोमवार को फिर ग्रामीणों ने सरदारशहर आए एडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया। इस समस्या से जूझ रहे गांव की महिलाओं एवं पुरुषों ने बड़ी संख्या में श्मशान भूमि पर एकत्रित होकर विरोध जताया तथा चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में मृत पशुओं को डालने वाले लोगों को पाबंध नहीं किया गया तो सरदारशहर लूणकरणसर स्टेट हाइवे पर जाम लगाया जाएगा। गांव के भागीरथ ने बताया कि गांव के कुछ प्रभावशाली लोग समाज की श्मशान भूमि पर मृत पशु डाल रहे है। उनको मना करने पर वे मारने पर उतारू हो जाते है। गन्दगी के कारण आस-पास रहने वाले लोगों का हाल बेहाल है। मृत पशुओं की दुर्गन्ध के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। कभी भी महामारी फैल सकती है। प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। इस अवसर पर वीर एकलव्य युवा विकास समिति के जिलाध्यक्ष भागीरथ नायक, बुद्धाराम नायक, मालाराम नायक, मालाराम मेघवाल, रेवन्तराम मेघवाल, मांगीलाल नायक, भूराराम मेघवाल, शेराराम मेघवाल, लिछमणाराम नायक, महेन्द्र नायक , सरोजदेवी, मालीदेवी, सीतादेवी, पानादेवी, सुमित्रा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।