
CHURU PHOTO
सरदारशहर.
बंधनाऊ गांव की रोही में शुक्रवार शाम करंट से किसान दंपत्ति की हुई मौत के बाद शनिवार को सुबह राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हो गए तथा विद्युत निगम के अधिकारियों को किसान दंपत्ति की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने दोनों के शवों को लेने से इनकार कर दिया। इस कारण प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आक्रोशित लोगों ने विरोध जताते हुए मृतक के परिजनों को मुआवजा देने व उनके परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। मामला बढ़ते देख विद्युत निगम के अधिकारी तुरंत बंधनाऊ गांव की रोही में पहुंचे। घटना स्थल का मुआयना किया। राजकीय अस्पताल पहुंचकर निगम अधिकारियों ने मुआवजे देने का आश्वासन दिया। इस पर भीड़ शांत हो गई और फिर शव लेने का राजी हो गए। दंपत्ति की जब एक साथ अर्थी उठी तो लोगों के आंसू छलक पड़े। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। गांव में दुकानें नहीं खुली।
ये था मामला
बंधनाऊ निवासी गिद्धाराम जाट व उसकी पत्नी शारदा देवी खेत में निनाणा कर रहे थे।
इस दौरान शारदा देवी घास काट रही थी कि विद्युत पोल पर लगी लोहे की ताण की चपेट में आ गई। तड़पते देख गिद्धाराम पत्नी को तार से छुड़वाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कस्बे के राजकीय अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया था। पूरे मामले की बारीकी से छानबीन की।
इन्होंने जताया विरोध
पोस्टमार्टम के दौरान किसान सभा के प्रदेश महामंत्री छगनलाल चौधरी, पालिका में प्रतिपक्ष के नेता राजकरण चौधरी, कांग्रेस के देहात अध्यक्ष ताराचन्द सारण, डेयरी अध्यक्ष लालचन्द मूंड, किसान नेता बलदेव सारण, अब्दुल रसीद चायल, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन ईशरराम डूडी, सूरजाराम थालोड़, इन्द्राज सारण, मनीराम सारण ने विरोध जताया।
विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास
सुजानगढ़. पुलिस ने शनिवार शाम को एक जने के विरुद्ध दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्जकिया। पुलिस के मुताबिक वार्ड नौ निवासी पीडि़ता ने रिपोर्ट दी कि सम्राट होटल क्षेत्र निवासी आरोपी रोशन खां उधार की राशि वापस लेने के बहाने उसके घर आया। इस दौरान आरोपी ने दुष्कर्मकरने का प्रयास किया। पीडि़ता का पति दिव्यांग है। पीडि़ता के पक्ष में मोहल्ले के अनेक लोग भी थाने में पहुंचे।
Published on:
02 Sept 2018 12:24 pm
