5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदिर जा रहे वृद्ध की आवारा सांड के हमले से मौत

शहर में गुरुवार सुबह मंदिर जा रहे एक वृद्ध पर आवारा सांड ने हमला कर दिया। इससे गिरकर घायल हुए वृद्ध की उपचार के लिए जयपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
churu news

मंदिर जा रहे वृद्ध की आवारा सांड के हमले से मौत

सुजानगढ़. शहर में गुरुवार सुबह मंदिर जा रहे एक वृद्ध पर आवारा सांड ने हमला कर दिया। इससे गिरकर घायल हुए वृद्ध की उपचार के लिए जयपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आदर्श कॉलोनी निवासी नारायणराम बिजारणिया (75) सुबह साढ़े 10 बजे घर के पास स्थित मंदिर जा रहे थे। वे कबूतरखाने के पास पहुंचे तो पीछे से आए एक आवारा सांड ने सींग से चोट मारकर घायल कर दिया। सांड से बचने के प्रयास में गिरने से नारायणराम के सिर व कान पर चोट लगी। मौके पर मौजूद सुभाष, पंकज स्वामी, बबलू बजरंगी, वीरेंद्र सोनी ने उन्हें राजकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां तीन घंटे तक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अन्यत्र रैफर कर दिया। नारायणराम को जयपुर ले जाते समय ठरड़ा गांव के पास उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र शिवकुमार ने बताया कि पिताजी रोजाना की तरह मंदिर जा रहे थे। इस दौरान सांड ने हमला कर दिया।

गोवंश के लिए फाटक की कर चुके मांग
गोपुत्र सेना के बबलू बजरंगी ने बताया कि नगर परिषद के सभापति सिकंदर अली खिलजी व आयुक्त से गोवंश के लिए फाटक या बाड़े की व्यवस्था के लिए एक माह में तीन बार मांग की जा चुकी है। मगर उन्होंने कार्रवाईन हीं की। सब्जी मंडी में एक पखवाड़े में आवारा गोवंश दो जनों को चोटिल कर चुके हैं। मगर नगर परिषद अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है। अब आंदोलन किया जाएगा।