
चूरू. सातड़ा गांव में आशाराम मेघवाल की षडय़ंत्र पूर्वक की गई हत्या मामले में शुक्रवार को भीम आर्मी राजस्थान जिला इकाई चूरू के कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हत्या में शामिल एक आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहा है लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है।
हत्या प्रकरण में पांच आरोपी नामजद थे जिसमे से अभी तीन आरोपी गिरफ्त से दूर हैं। तीनों आरोपियों को पांच नवंबर तक गिरफ्तार नहीं किया गया तो छह नवंबर को कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर धरना देंगे और काली दिवाली मनाएंगे। आरोपियों के पकड़ से दूर होने से समाज में रोष है। इस बारे में एएसपी ने आश्वासन दिया।
ज्ञापन देने के लिए संगठन के प्रतिनिधि मंडल में मौके पर सचिन , शेरसिंह, रामकुमर मेहरा, रफीक खां, कपिल बुंदेला, विकास मेव, गणेश खटीक, प्रेम कुमार, संदीप कुमार, विनोद कुमार, दलीप कुमार, रवि चंदेल, विष्णु पटीर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
ये खबरें भी पढ़ें
बिना आदेश के दूध सप्लाई का आरोप, जांच की मांग
सादुलपुर. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बिना किसी आदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पाउडर दूध सप्लाई की जांच की मांग की है। अध्यक्ष सविता धोलिया ने नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में बताया कि इसके अलावा केंद्रों पर गर्म खाना, नाश्ता, पोषाहार सप्लाई नहीं हो रहा है। ज्ञापन में बताया कि ७० केंद्रों पर पोषाहार सप्लाई के आदेश निरस्त कर रखे हैं। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। जून से खाने व नाश्ते का भुगतान नहीं किया गया है। ज्ञापन में बताया कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर निर्मला, मगना, संजू, लता, सरोज, प्रमिला, सुनीता, मुन्नीदेवी, दुर्गादेवी, कृष्णा, रोशनी आदि उपस्थित थीं।
चुनाव में शराब वितरण पर रोक लगाने की मांग
चूरू. डा. राहुल कस्वां ने शुक्रवार को जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल से चर्चा कर जिले में चुनाव के दौरान शराब वितरण पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने बताया कि दबंग लोग चुनाव के दौरान शराब व नोट बाटने की तैयारी में लग गए हैं इसलिए प्रशासन गंभीरता से निगरानी करे और शिकायत के लिए एक वाट्सएप नंबर भी जारी करे जिस पर लोग आसानी से शिकायत कर सकें।