
churu photo
चूरू. इंडियन मेडिकल काउंसिल (आईएमए) के नेतृत्व में रविवार को राजकीय डेडराज भरतिया अस्पताल में चिकित्सक दिवस मनाया गया है। जिले में पहली बार डॉक्टरों ने उक्त दिवस पर रक्तदान व पौधरोपण कर सामाजिक सरोकार में भागीदारी निभाई। इस मौके पर सराहनीय सेवा देने वाले सेवानिवृत्त चिकित्सकों को आईएमए की ओर से सम्मानित किया गया।
सीएमएचओ ने रक्तदान कर किया शिविर का शुभारम्भ
मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज शर्मा ने ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में लगे शिविर में रक्तदान कर शिविर का शुभारम्भ किया। इसके अलावा डा. अविकल्प, डा. साबिर चौहान, डा. मोहसिन, मेडिकल कॉलेज के जेआर और एसआर तथा गौरव जोशी व संदीप शर्मा सहित 17 चिकित्सकों व ऑपरेटरों ने रक्तदान किया।
इनका सम्मान
आईएमए के जिलाध्यक्ष डा. बीएल नायक ने बताया कि डा. एमएल श्यामसुखा, डा. प्रेमप्रकाश गोयल, डा. बीके चौधरी, डा. सीएस बाघ, डा. एचएम सरीन, डा. हनुमानसिंह राठौड़, डा. आनंद शर्मा, डा. मुमताज अली, डा. प्रशांत खत्री, डा. राकेश भार्गव, डा. शीला भार्गव, डा. अनिल चावला, डा. सीएल गहलोत व डा. श्याम सुंदर शर्मा का अभिनंदन किया गया। आईएमए सचिव डा. महेश शर्मा ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित डा. वीसी राय के जन्मदिवस को डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने रॉय के जीवन पर प्रकाश डाला और चिकित्सा जगत का पितामह बताया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल डा. शरद जैन, अधीक्षक डा. जेएन खत्री, प्रो. एफएच गौरी, डा. सुनील जांदू सहित अनेक चिकित्सक मौजूद थे। संचालन कोषाध्यक्ष डा. दीपक सिंह ने किया।
मनाया कार्यक्रम
चूरू. अलायंस क्लब की ओर से रविवार को डॉक्टर्स डे मनाया गया। क्लब अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ ने बताया कि इस मौके पर डा. मुमताज अली, संजय तंवर, सुमित शर्मा, विकास जांगिड़ व डा. सांवरमल शर्माका सम्मान किया गया। चिकित्सकों ने रोगियों की सेवा करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में क्लब के मोहनलाल शर्मा, बेजूराम जांगिड़, शंकरलाल शर्मा व शंकरलाल सैनी आदि मौजूद थे।
Published on:
01 Jul 2018 10:49 pm
