5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गंदे पानी का नाला टूटा, मार्ग पर भरा पानी

कल्याणपुरा फांटे के पास पिछले चार दिनों से गंदे पानी का नाला टूटा हुआ है जिसके चलते गंदा पानी मुख्य मार्ग पर जमा हो गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
churu news

गंदे पानी का नाला टूटा, मार्ग पर भरा पानी

सरदारशहर. कल्याणपुरा फांटे के पास पिछले चार दिनों से गंदे पानी का नाला टूटा हुआ है जिसके चलते गंदा पानी मुख्य मार्ग पर जमा हो गया है। जिससे आसपास के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पानी जमा होने के चलते राहगीरों को भारी दिक्कते आ रही हंै। आक्रोशित लोगों ने आज समस्या को लेकर जमकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर समस्या का समाधान की मांग की। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस है । जिससे यहां पर व्यापार करने वाले लोगों का व्यापार चौपट हो रहा है और पानी सड़क पर जमा होने के चलते हादसे हो रहे हैं । इस मार्ग से 8 गांव जुड़े हैं। यहां से गुजरने वाले स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर अशोक पारीक, मुकनसिंह, भंवरलाल प्रजापत, नांरगसिंह, पप्पूङ्क्षसह, हरिनाथ सिद्ध, पवन शर्मा, कन्हैयालाल, शिवसिद्ध, राजू, मदनसिंह, बालसिंह, सतूङ्क्षसह, बाबूलाल, हेमाराम, सतू स्वामी, शायर सिंह, केशरसिंह, रूपाराम प्रजापत उपिस्थत थे।

पेयजल लाइन में निकले मृत पक्षी व कचरा
राजलदेसर. तीन दिनों से वार्ड २३ के आधा दर्जन से अधिक घरों में पानी नहीं आने की शिकायत पर विभाग के कर्मचारी ने सप्लाई लाइन की पाइप लाइन के अंतिम क्षोर को खोला तो जलदाय विभाग की लापरवाही सामने आ गई। कृष्णादेवी, दीनदयाल, माधोप्रसाद, कुणाल दाधीच आदि ने बताया कि कर्मचारी सायरसिंह ने सप्लाई लाइन के पाइप के अंतिम क्षोर से खोला तो र्दुगंध के साथ आए गंदे पानी में मृत कबूतर, डिस्पोजल ग्लास, पॉलीथिन, पान मसाले के पाउच एवं कचरा निकला । ऐसे में विभाग की ओर से पहले की गईजांच की पोल खुल गई।