6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पारा चार डिग्री, घांघू में फसलों पर जमी ओस

जिल में सर्दी का असर कम होने का नाम ही ले रहा है। दिन में धूप के बाद शाम को सूर्यास्त होने केसाथ ही सर्दी अपना असर दिखाना शुरू कर देती है।
less than 1 minute read
Google source verification
churu news

पारा चार डिग्री, घांघू में फसलों पर जमी ओस

चूरू. जिल में सर्दी का असर कम होने का नाम ही ले रहा है। दिन में धूप के बाद शाम को सूर्यास्त होने केसाथ ही सर्दी अपना असर दिखाना शुरू कर देती है। रात आठ बजे बाद ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आने लगता है। हलकी हवा चलने से सर्दी का असर ज्यादा नजर आने लगता है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान २६ डिग्री और न्यूनतम तापमार ४ डिग्री सैल्सिय रिकॉर्ड किया गया। पारा चार डिग्री पर होने के बावजूद गांवों में फसलों पर औस की बूंदे जमी नजर आ रही है।
घांघू. गांव घांघू व आस-पास के क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी का असर जारी है, गांव घांघू में शक्रवार अल सुबह पड़ी कड़ाके की ठंड के कारण फसलों पर पड़ा पानी बर्फ के रूप में तब्दील हो गय। पक्षियों के लिए रखे परिंडो का पानी भी जम गया। और बाहर खड़ी गाड़ी के शीशों पर भी बर्फ जम गई। गांव घांघू के किसान अजय कुमार जांगिड़ ने बताया की शुक्रवार अल सुबह उनके खेत मे खड़ी गाड़ी के शीशों पर बर्फ जम गई और खेत मे गेंहू की फसल पड़ी नमी भी बर्फ के रूप में जम गई। शुक्रवार को अधिकतम पारा २६.० व न्यूनतम ४.५ डिग्री दर्ज किया गया।
सरदारशहर. शुक्रवार को सुबह सात बजे अचानक छाए कोहरे के कारण ठण्ड में बढोतरी हो गई। कोहरे के कारण आवागमन बाधित हुआ तथा वाहन रेंगते हुए चले। कोहरे के कारण वाहन चालकों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक वाहन सड़क के किनारे खड़ा कर दिया।