6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरी क्लास में पढऩे वाले बच्चे के पेट में पल रहा था भ्रूण, जब देखा डॉक्टरों ने तो उड़ गए होश

डॉक्टर्स ने राजकीय डीबी अस्पताल में एक सर्जरी के जरिए बच्चे के पेट से अर्ध विकसित व मृत भ्रूण निकाला...
2 min read
Google source verification

चूरू

image

Dinesh Saini

Apr 19, 2019

Fetus

चूरू।

प्रदेश के चूरू जिले में दूसरी क्लास में पढऩे वाले आठ साल के बच्चे के पेट में भ्रूण ( fetus ) होने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। बच्चे के पेट में भ्रूण देखकर डॉक्टर्स भी चकित है। डॉक्टर्स ने राजकीय डीबी अस्पताल में एक सर्जरी के जरिए बच्चे के पेट से अर्ध विकसित व मृत भ्रूण निकाला। भ्रूण बच्चे के पेट में गांठ की तरह दिखाई दे रहा था। बच्चे का पेट काफी ज्यादा फूला हुआ था। बाद में डॉक्टरों ने बताया कि पांच लाख बच्चों के जन्म में एक केस में ऐसा हो जाता है।

सुजानगढ़ तहसील के गांव मूंदड़ा में रहने वाले जगदीश मेघवाल के आठ वर्षीय बेटे का पेट काफी ज्यादा फूला हुआ था। डॉक्टर को दिखाने पर उसकी सोनोग्राफी व सिटी स्कैन कराया तो सामने आया कि पेट मे ट्यूमर जैसा जिसके हड्डियां, बाल, कोशिकाएं व एक बच्चे के विकसित होने जैसा कुछ है। साथ ही कोशिकाएं व अंग भी दिख रहे है। ऐसे में बच्चे की जान को खतरा होने की आशंका के चलते डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया।

6 घंटे चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक टयूमर को बाहर निकाल दिया। सफल ऑपरेशन के बाद बच्चे को आईसीयू में रखा गया जहां उसकी स्थिति बेहतर है। डॉक्टरों के अनुसार इस बीमारी को फिटस इन फीटू कहा जाता है। डॉक्टर्स ने बताया कि जब मां के पेट में बच्चा बनता है तब उस बच्चे के अंदर बच्चा बनना शुरू हो जाता है लेकिन वह विकसित नहीं हो पाता। यह रोग बच्चे के जन्म से ही विकसित हो रहा था।

बच्चे के पेट से निकाले गए भ्रूण में आधा अधूरा सिर, बाल, पैर की हड्डियां, पंजे सहित अन्य सभी अंग दिखाई दे रहे हैं। बच्चे के माता-पिता ने बताया कि जब बच्चा साल का था उसी समय से उसका पेट बढऩे लगा था। ऐसे में कई जगहों पर दिखाया और दवा भी दिलवाई। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कुछ दिन पूर्व ही परिजन बच्चे को गांव मुंदड़ा से लेकर चूरू लाए। जिसके बाद चिकित्सकों ने जांच के बाद 8 साल के बच्चे के पेट में से भ्रूण को निकालने में सफलता पाई।

फोटो - प्रतिकात्मक