4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैस सिलेंडर में लगी आग, किशोरी की मौत

गांव अमरसर में घरेलू गैस सिलेण्डर में लगी आग
2 min read
Google source verification
churu burn cylinder news

churu photo

कातर.

निकटवर्ती गांव अमरसर में घरेलू गैस सिलेण्डर में लगी आग की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति झुलस गया। जानकारी के अनुसार गांव के हनुमानाराम जाट के घर में सांडवा गांव का अशोक नाई गैस पर चाय बना रहा था तभी सिलेंडर की पाइप लीकेज हो गई। इससे आग भभक उठी।वहां पास में खड़ी हनुमानाराम की पन्द्रह वर्षीय पुत्री पूजा तथा चाय बना रहा व्यक्ति आग की चपेट से झुलस गए। साथ ही दो महिलाएं भी मामूली तौर पर झुलसी। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोग घर के आसपास एकत्र हो गए। कुछ लोगों ने सिलेण्ड पर मिट्टी डालकर उसे घर से बाहर निकाला। झुलसे हुए लोगों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में रैफर कर दिया गया। घर की दो महिलाएं भी मामूली झुलसने पर उन्हें वहीं उपचार दिया गया। गंभीर झुलसने पर अशोक नाई व पूजा का पहले कातर में प्राथमिक उपचार किया बाद में बीकानेर रैफर कर दिया गया। बीकानेर ले जाते समय पूजा का रास्ते में ही दम टूट गया। दूसर घायल का बीकानेर में इलाज चल रहा है। वहीं पूजा का शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा
गया है।

वाहन की टक्कर से युवक की मौत
सादुलपुर. तारानगर-सादुलपुर मार्ग पर गांव महलाना के पास सोमवार देर शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से 26 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौतहो गई। थानाधिकारी भगवानसहाय मीणा के मुताबिक ददरेवा निवासी पवन कुमार ने रिपोर्टदी कि उसका चचेरा भाई ईश्वर सिंह रूलानिया बाइक पर तारानगर से गांव आ रहा था। महलाना गांव के पास जैसे ही पहुंचा तो सामने से आए अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक को टक्कर मारी। जिसके गंभीर चोट आई। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। घायल को तारानगर के राजकीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने ईश्वरसिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही ददरेवा पुलिस चौकी प्रभारी भंवरलाल मय पुलिस दल के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।