5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीजा-साला सहित पांच की मौत,एक घायल

. जिले में रविवार का दिन कई परिवारों के लिए जीवन भर का जख्म दे गया। जिले में हुए सड़क हादसों में जीजा सहित पांच लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। बीदासर में दो, सरदारशहर में दो व राजगढ़ में एक की मौत हो गई। सरदारशहर में एक घायल हो गया।
2 min read
Google source verification
churu road accident news

churu photo

चूरू.

जिले में रविवार का दिन कई परिवारों के लिए जीवन भर का जख्म दे गया। जिले में हुए सड़क हादसों में जीजा सहित पांच लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। बीदासर में दो, सरदारशहर में दो व राजगढ़ में एक की मौत हो गई। सरदारशहर में एक घायल हो गया।
बीदासर. बीदासर नोखा मार्ग पर कस्बे के विद्युत विभाग के 33 केवी जीएसएस के पास रविवार शाम पिकअप व बाईक की टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार दोनों युवकों की मृत्यु हो गई। दोनों युवक रिस्ते में जीजा थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम सात बजे बाद साण्डवा की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवकों की बीदासर की तरफ से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर थानाधिकारी ईश्वरानन्द शर्मा घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों घायल युवकों को राजकीय सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सको ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों युवको की शिनाख्त नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पिकअप चालक टक्कर के बाद मौके से फ रार हो गया। टक्कर इतनी भंयकर थी की बाइक के परखचे उड़ गए।
भाभी को बस में बैठकर बाइक से आ रहे थे दोनों बताया जा रहा है बीदासर के गांव धोरा की ढाणी निवासी सेट्ठी मेघवाल अपने जीजा राजलदेसर निवासी हंसराज के साथ भाभी को लाने के लिए बाइक से गांव बम्बू गए थे। वहां भाभी को बस में बैठकार सेट्ठी व हंसराज बाइक से बम्बू के लिए रवाना हो गए। लेकिन रास्ते मे ंही काल का शिकार हो गए।

अज्ञात वाहन ने ली श्रद्धालु की जान
सरदारशहर. रविवार को आसलसर कुंडिया व राणासर गांव के बीच मेगा हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार सालासर यात्री की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एम्बुलेंस 108 की मदद से कस्बे के राजकीय अस्पताल के मोर्चरी में रखवाकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों के आने के बाद शाम 4 बजे मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया। सूत्रों के अनुसार पंजाब राज्य के अबोहर निवासी मोहनलाल धाणक साइकिल से सालासर पूजा अर्चना कर वापस गांव जा रहा था कि मेगा हाइवे पर अज्ञात ने टक्कर मार दी जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सरदारशहर. जीवणदेसर गांव के पास मेगा हाइवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा सवार घायल हो गया। घायल को रिडकोर के सुपरवाइजर दशरथसिंह ने कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। सूत्रों के अनुसार सहजीपुरा हनुमानगढ़ निवासी अमृत (30) पाडासिंह व इन्द्राज नायक (२३) बाइक से सालासर जा रहे थे कि जीवणदेसर के पास मेगा हाइवे पर अचानक ऊंट आ गया जिसके कारण बाइक ट्रक में जा घुसी। जिसके कारण अमृत की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा सवार इन्द्राज घायल हो गया। पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तथा परिजनों को सूचना दी। सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ।