5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहरे का कफ्र्यू, सड़कों पर वाहनों के लगे ब्रेक

अंचल में कड़ाके की सर्दी का दौर थमने का नाम नहीं ले रही। कभी माइनस डिग्री का टार्चर को कभी कोहरे व शीतलहर के अटैक से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
churu news

कोहरे का कफ्र्यू, सड़कों पर वाहनों के लगे ब्रेक

चूरू. अंचल में कड़ाके की सर्दी का दौर थमने का नाम नहीं ले रही। कभी माइनस डिग्री का टार्चर को कभी कोहरे व शीतलहर के अटैक से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सर्दी के तेवर को देखते हुए प्रशासन ने दो दिन तक स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया है। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे तक घने कोहरे का असर रहा। कोहरे में 30 मीटर भी सही से नहीं दिख रहा था। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। चालक वाहनों को खड़ा कर दिए। वहीं लोगों ने जगह-जगह अलाव जलाकर सर्दी से बचने का उपाय किया। रविवार को न्यूनतम तापमान 4.1 व अधिकतम 22.8 डिग्री से. दर्ज किया गया। सर्दी के कारण लोग सुबह 10 बजे तक बाहर निकलने से बचते रहे।


सरदारशहर. इन दिनों आमजन को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी के कारण के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। ठंड के कारण लोग गर्म कपड़ों में दुबके नजर आए। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजारों में सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। इन दिनों कोहरे के कारण भी सर्दी में बढोत्तरी हुई है। कोहरे के कारण फसलों को फायदा होगा। इसके कारण किसानों के चेहरे खिले उठे।


बूंदाबांदी से सर्दी बढ़ी
साहवा. आसपास केगांवों में बीते दिनों हुई हल्की बून्दाबांदी के कारण सर्दी व कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को कोहरे ने मध्य रात्रि से ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। सुबह होते तक घना कोहरा छा गया है।