4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवा उड़ान  में प्रतिभाओं का किया सम्मान

मोहता महाविद्यालय छात्रसंघ का युवा उड़ान-२2019 का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को सांसद राहुल कस्वा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। छात्रसंघ के संयोजन में वार्षिक कार्यक्रम युवा उड़ान का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुतियां दी।
2 min read
Google source verification
churu college news

युवा उड़ान  में प्रतिभाओं का किया सम्मान

सादुलपुर.

मोहता महाविद्यालय छात्रसंघ का युवा उड़ान-2019का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को सांसद राहुल कस्वा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। छात्रसंघ के संयोजन में वार्षिक कार्यक्रम युवा उड़ान का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि सांसद राहुल कस्वा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए युवाओं २१वीं शताब्दी के भारत का भविष्य बताया। सांसद ने अनुशासित नागरिक की हैसियत से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि डा.प्रेमवीर गोदारा ने युवाओं को देश और समाज के विकास में समर्पित भावना से काम करने की प्रेरणा दी। भिवानी के अनिल कुमार, महेन्द्र पूनिया, संदीप पूनिया आदि ने भी विचार व्यक्त किए। थानाधिकारी महेन्द्रदत्त शर्मा ने कहा कि युवाओं से ही देश का विकास संभव है।

उन्होंने बदलते समय के साथ शिक्षा, जागरुकता अभियान चलाने तथा राष्ट्र के विकास में सहयोग की आवश्यकता जताई। गायक पुष्पेन्द्र शर्मा ने आधुनिक शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी। लगभग तीन घंटे तक चले कार्यक्रम में लोक-संस्कृति व पाश्चात्य शैली के नृत्य पर विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया तथा साईंस क्विज में अव्वल रहने वाली छात्रा ऋतु, पूजा, डींपल व अंकिता को पांच-पांच हजार रुपए के चेक एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। छात्र संघ के अध्यक्ष बिलकुपाल ने अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर छात्र संघ के उपाध्यक्ष अभिमन्यू पूनिया एवं संयुक्त सचिव वाजिद खान ने भागीदारी निभाई। प्राचार्य पीएस राठौड़ ने महाविद्यालय में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। उपप्रचार्य डा.आरबीसिंह ने छात्रानुभाग में संचालित गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अशोक धायल, अभिषेक पूनिया, आशीष नेहरा, ऋतिक, राजकुमार, दर्शन, प्रेम, कुलदीप वर्मा, चंद्रभान, अरविंद आदि विद्यार्थियों ने सहयोग किया। राजेश, मनीष, प्रियंका कंवर, ज्योती, पायल शर्मा, लक्ष्मी आदि प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों ने युवाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने तालियां बजाकर गीत एवं नृत्य में ताल से ताल मिलाई। हुटिँग की उत्साह बढ़ाया।